लड़की की बारात का प्रोशेसन निकालने पर बारातियों को धमकी दी
Updated on
05-05-2023 11:51 PM
रतलाम, 5 मई । औद्योगिक जावरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेवास में शादी का प्रोशेसन निकालने जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के विरूद्ध धारा 341,294,506,34 भादवि सहित एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस अनुसार ग्राम रेवास निवासी प्रकाश पुत्र बगदीराम मालवीय ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके समाज की लडक़ी की बारात गांव में आई थी। जब प्रोशेसन राजपूत मोहल्ले में पहुंचा तो आरोपितों ने जुलूस के आगे लोडिंग गाड़ी लगा दी व अश्लील गालियां देकर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और बोले कि प्रोसेेशन निकाला तो एक-दो को जान से खत्म कर देंगे। इस मामले में पुलिस ने प्रकाश की रिपोर्ट पर आरोपित जितेन्द्र पुत्र कालुसिंह पंवार, सामरसिंह पुत्र उमरावसिंह, दिलीप पुत्र भगवानसिंह राजपूत सभी निवासी रेवास के खिलाफ शुक्रवार को प्रकरण दर्ज किया।
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…