प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, युवक ने किया सुसाइड:भोपाल के बड़े तालाब में लगाई छलांग, सुसाइड से पहले युवती को कॉल किया था

Updated on 07-07-2025 02:22 PM

भोपाल के वीआईपी रोड पर शीतला माता मंदिर के पास रेलिंग को फांदकर युवक ने तालाब में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। घटना सोमवार की सुबह 10 बजे की है।

टीआई दीपक डेहरिया ने बताया कि तालाब में छलांग लगाने वाले शख्स की पहचान अमित साहू (22) निवासी कोकता बाइपास के रूप में की है। छलांग लगाने के चंद मिनटों बाद ही उसका भाई भी मौके पर पहुंचा, उसने भाई की एक्टिवा की पहचान की। बताया जाता है कि अमित ने प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड किया। उसकी आखिर बात भी अपनी प्रेमिका से हुई थी।

6 साल से था रिलेशन में

मृतक के भाई रवि साहू ने बताया कि अमित 6 साल से एक लड़की के साथ रिलेशन में था। अमित उससे शादी करना चाहता था। इसके लिए परिजन भी राजी थे लेकिन लड़की ने पिछले दिनों अचानक शादी से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर अमित तनाव में रहने लगा था।

सुसाइड से पहले इस लड़की से उसकी बहस हुई, इसके बाद उसने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। अमित बीकॉम से ग्रेजुएट था और ओला में खुद की टैक्सी चलाता था।

पांच मिनट तक सोचता रहा, फिर लगाई छलांग

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक ने तालाब में छलांग लगाने से पहले सड़क किनारे काले रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी 04 UP 4937 को पार्क किया। इसके बाद में रेलिंग के किनारे खड़ा कुछ सोचता रहा। अचानक उसने पानी में छलांग लगाई।

इसके बाद बाहर नहीं आया। तत्काल डायल 100 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। नगर निगम के गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया। शव की तलाश की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.