मध्य प्रदेश के कॉलेजों में यूजी व पीजी में प्रवेश लेने में बेटियां आगे, 2.72 लाख ने लिया एडमिशन

Updated on 13-08-2025 01:57 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के निजी व सरकारी कालेजों में यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस बार भी कालेज में प्रवेश लेने में बेटियां आगे है। इस बार यूजी व पीजी में 61 प्रतिशत छात्राएं और 39 प्रतिशत छात्रों ने फीस जमा कर अपनी पसंद के कालेजों में प्रवेश लिया है। इस साल यूजी व पीजी में 2.72 लाख छात्राओं ने प्रवेश लिया है।इतना ही नहीं छात्राएं प्रवेश लेने के लिए नामांकन, च्वाइस फिलिंग और सत्यापन में भी आगे हैं। इसका प्रमुख कारण छात्राओं के लिए पंजीयन निश्शुल्क और कई योजनाओं का संचालित होना भी है। इसके साथ ही छात्राओं के पास होने का प्रतिशत भी अधिक है। वहीं छात्राओं के लिए शासन की ओर से प्रतिभा किरण योजना, एकल बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, गांव की बेटी योजना सहित अन्य कई योजनाएं हैं। इस कारण छात्राओं का कालेज में प्रवेश लेने में संख्या अधिक है।

बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग की यूजी व पीजी की दो मुख्य चरण व दो अतिरिक्त कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जहां यूजी में अब तक 3.47 लाख और पीजी में 96 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। अब खाली सीटों पर प्रवेश लेने के लिए दो दिन का समय शेष है। 14 अगस्त तक फीस जमा कर प्रवेश लेने की अंतिम तिथि है।

  • यूजी में 2.04 लाख और पीजी में 68 हजार छात्राओं ने लिया प्रवेश
  • इस सत्र में यूजी में 2.04 लाख छात्राएं व 1.42 लाख छात्रों ने प्रवेश लिया है।
  • इसके अलावा पीजी में 68 हजार छात्राएं और 28 हजार छात्रों ने प्रवेश लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.