भोपाल में कन्याभोज के बहाने अगवा की गई बच्चियां बरामद, कोई न पहचाने इसलिए सिर मुंडवा दिया, आरोपित गिरफ्तार

Updated on 24-10-2023 12:16 PM

भोपाल। पीरगेट माता मंदिर से शनिवार सुबह अगवा हुईं दोनों बच्चियों को सोमवार रात क्राइम बांच की टीम ने कोलार से बरामद कर लिया। आरोपित बच्चियों को शहर से बाहर निकालने की तैयारी में थे, इसलिए पहचान छिपाने के लिए दोनों का सिर मुंडवाकर गंजा कर दिया था। पुलिस ने बच्चियों को अगवा करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। ये हरियाणा और केरल के रहने वाले हैं। इनमें से एक दंपती हरियाणा का है, जो इस गिरोह को चला रहा था। महिला के साथ उसके भाई-बहन भी काम करते थे, जो बच्चियों को बाहर भेजने का काम करते थे। पुलिस ने इनके पास से 50 लाख की एक विदेशी ब्रांड की कार भी बरामद की है। आरोपित करीब छह माह से शहर में थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

चार टीमें लगातार कर रही थीं तलाश

पुलिस के अनुसार, दोनों सगी बहनों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच, साइबर क्राइम, कोतवाली और हनुमानगंज थाने की टीम लगातार काम कर रही थी। पुलिस 155 सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालने के बाद रूट मैप बनाकर तलाश कर रही थी। इसी रूट मैप की मदद से टीम कोलार की कवर्ड कैंपस इंग्लिश विला कालोनी पहुंची। यहां हरियाणा निवासी निशांत (35), उसकी पत्नी अर्चना सिंह (32) रह रहे थे। अर्चना अपने तीन बच्चों 15 साल की लड़की और तीन साल और ढाई माह के दो बेटों के साथ रह रही थी। इनके साथ अर्चना की बहन मुस्कान और भाई सूरज भी रहता था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित निशांत 12 तक पढ़ा है। पति-पत्नी दोनों 50 लाख की विदेशी ब्रांड की कार से रैकी किया करते थे।

साढ़े सात हजार में किराये पर लिया था कमरा

आरोपितों ने साढ़े सात हजार रुपये में रूपेश सोनी का मकान किराये पर ले रखा था। ये यहां करीब सात माह से रह रहे थे। ये सभी यहां क्यों रह रहे थे और अभी तक कितने बच्चों को अगवा किया, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

यह है मामला

बता दें कि रतलाम निवासी मुकेश आदिवासी एक महीने पहले ही पत्नी लक्ष्मी, बेटी काजल (8), बेटा संदीप और बेटी सोना और 11 महीने की बेटी दीपावली के साथ लालघाटी के बरेला गांव में रहने आया था। वह रिश्तेदार के घर पर रहकर मजदूरी कर रहा था। शनिवार सुबह मुकेश की पत्नी माता मंदिर में बैठी थी। इसी दौरान उसके पास दो महिलाएं आईं और कन्या भोज के नाम पर काजल और दीपावली को अपने साथ ले गईं। जब काफी देर महिलाएं बच्चियों को लेकर नहीं आईं तो पुलिस में इसकी शिकायत की गई।

मानव तस्करी से जुडे़ हो सकते हैं तार

क्राइम ब्रांच की डीसीपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पूरा मामला शुरुआती जांच में है। अभी आरोपितों से पूछताछ जारी है। इन्होंने बच्चियों की पहचान छिपाने के लिए उनके बाल मुंडवा दिए थे। पूरे मामले को मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह गिरोह पहले भी बच्चों को अगवा करने के मामले में दिल्ली पुलिस हत्थे चढ़ चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.