पुष्य नक्षत्र पर इंदौर में बिक गया 150 करोड़ से ज्यादा का सोना-चांदी, बाजारों में छाई रौनक

Updated on 25-10-2024 12:31 PM
इंदौर । दीपावली पूर्व बने गुरु-पुष्य के महामुहूर्त ने शहर के बाजारों में स्वर्णिम चमक बिखेर दी। सुबह से आधी रात तक ज्वेलरी शोरूमों और गहनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। सोना-चांदी के दाम बढ़ने का कोई असर उल्लास और परंपरा की खरीद पर नहीं देखा गया। शहर में सोना-चांदी में डेढ़ सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री का अनुमान है।

व्यापारियों की मानें तो कारोबार में बीते वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दरअसल सोना-चांदी के उछले दामों से लोगों की धारणा स्पष्ट भी हो गई कि कीमती धातुएं अच्छा रिटर्न देती हैं, लिहाजा वे खर्च नहीं निवेश के लिए खरीद कर रहे हैं। गुरुवार को इंदौर के बाजार में 24 कैरेट सोने के दामों में करीब 400 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी रही।


ज्वेलरी शोरूम के बाहर तक भीड़ लगी रही


हालांकि जेवराती सोना (22 कैरेट) के दाम स्थिर बने रहे। बीते दिनों से लगातार दामों में वृद्धि देख रहे ग्राहकों का उत्साह इस बात से भी बढ़ गया कि दाम में वृद्धि नहीं हुई। खरीदी का उत्साह इसी से नजर आ रहा था कि एमजी रोड, यशवंत निवास रोड, 56 दुकान, एबी रोड के ज्वेलरी शोरूम के बाहर तक भारी भीड़ रही।


सराफा और शहर के अलग-अलग हिस्सों की ज्वेलरी दुकानों पर भी रात 12 बजे तक अच्छी ग्राहकी देखी गई। आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद ने कहा इस बार भी गहनों की बिक्री भरपूर देखने को मिली है।


ऐसी उम्मीद है कि इंदौर की तमाम ज्वेलरी दुकानों को मिलाकर करीब 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है। मुहूर्त में चांदी की सिक्कों की बिक्री भी खूब हुई जिसमें गणेश, लक्ष्मी के सिक्कों का कारोबार अच्छा देखा गया। शुक्रवार दोपहर तक भी पुष्य नक्षत्र रहेगा ऐसे में इस दिन भी खरीदी बनी रहेगी।


पिछले साल से 20 प्रतिशत ज्यादा बिक्री


इंदौर चांदी सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल रांका के अनुसार कारोबार का आंकड़ा इस साल बीते वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ने के संकेत मिले हैं। पंजाबी सराफ के डायरेक्टर सुमित आनंद ने कहा सोने और चांदी की कीमतें पिछले साल से करीब 30 फीसद ज्यादा होने के बावजूद खरीदारों में काफी उत्साह देखा गया।


तीन वर्षों में 50 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न


पुष्य नक्षत्र पर सोना खरीदने की परंपरा खर्च नहीं, अच्छा निवेश साबित हो रही है। इसलिए लोग बढ़ते दामों को अनदेखा कर फिर से सोने में निवेश कर रहे हैं। दीपावली पूर्व आने वाले पुष्य नक्षत्र के दामों की ही तुलना की जाए तो सोने ने प्रति दस ग्राम 26 हजार रुपये से ज्यादा का रिटर्न बीते दो वर्षों में दिया है।

इस वर्ष गुरुवार को पुष्य नक्षत्र पर जेवराती सोना (22 कैरेट) के इंदौर में दाम 73400 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। बीते वर्ष यानी 2023 दीपावली के पहले के पुष्य नक्षत्र पर जेवराती सोना 57460 रुपये प्रति दस ग्राम था। सोना पुष्य नक्षत्र 2022 पर इंदौर में (22 कैरेट) 47300 रुपये प्रति दस ग्राम बिका था।


रियल एस्टेट : 600 करोड़ के सौदे


पुष्य नक्षत्र पर इंदौर में करीब 600 करोड़ के सौदे हुए। करीब 1100 रजिस्ट्रियों से शासन को 22 करोड़ का राजस्व मिला।


ऑटोमोबाइल : 250 करोड़ का कारोबार


2500 से तीन हजार टूव्हीलर और करीब 800 कारें बिकी हैं। इस सेक्टर में 250 करोड़ का अनुमानित कारोबार हुआ है।


इलेक्ट्रानिक्स : 100 करोड़ के पार बाजार


पुष्य नक्षत्र पर इंदौर में सबसे ज्यादा मोबाइल, लैपटाप, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी से लेकर किचन चिमनी में जमकर खरीदारी देखने को मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.