पति के साथ जा रही महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन, मंगलसूत्र लूटा

Updated on 24-07-2023 03:58 PM
भोपाल। कोहेफिजा इलाके में पति के साथ अस्पताल जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया। डर के कारण महिला की तबियत बिगड़ गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर सीसीटीवी खंगाले तो महिला को लूटने वाला बदमाश उसमें नजर आ गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि ईश्वर नगर निवासी 21 वर्षीय पिंकी चौहान गृहणी हैं। उनके पति निजी काम करते हैं। वे दोनों रविवार दोपहर तकरीबन तीन बजे हमीदिया अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। वे आदित्य एवेन्यू लालघाटी के पास ही पहुंचे थे, तभी बाइक से एक बदमाश आया और बाइक पर पीछे बैठी महिला के गले पर झपटा। उसने उनके गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया और भाग गया। घटना के बाद महिला इतनी ज्यादा दहशत में आ गई कि उसकी तबियत बिगड़ गई। बाद में दंपती कोहेफिजा थाने पर पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आरोपित की तलाश शुरू की।

सीसीटीवी में दिखा आरोपित

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। एक सीसीटीवी में पुलिस को बाइक सवार बदमाश नजर आया गया। पुलिस ने उस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.