मानव संग्रहालय में गोल्फ कार्ट का संचालन शुरू, सैलानियों को होगी सहूलियत

Updated on 03-04-2024 12:50 PM
भोपाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में भ्रमण के लिए आने वाले दर्शकों के लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सेवा का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इससे दर्शक अब अपनी मनचाही प्रदर्शनी का अवलोकन कम समय में कर पाएंगे। मानव संग्रहालय के निदेशक प्रो. अमिताभ पांडेय ने बताया कि अभी प्रवेश द्वार क्रमांक एक से छह सीट वाली और प्रवेश द्वार क्रमांक दो से दस सीट वाली एक–एक गोल्फ कार्ट की सेवा शुरू की गई है। बाद में जरूरत के हिसाब से कार्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस गोल्फ कार्ट में छह सीट वाली का किराया दो घंटे के लिए तीन सौ रुपये और 10 सीट वाली के लिए किराया दो घंटे के लिए पांच सौ रुपये होगा।

संग्रहालय में आरामदायक होगा भ्रमण

इस अवसर पर गोल्फ कार्ट सेवा के पहले चरण का संचालन करने वाले संस्थान दौलत राम इंजीनियरिंग के प्रतिनिधि देवाशीष शर्मा ने बताया कि गोल्फ कार्ट की सेवाएं एक समूह में या प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से भी ले सकते हैं। टिकट पचास रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से होगा, पर पूरी छह सीट बुक होने पर ये सुविधा मिलेगी। यह पर्यटकों को अलग-अलग प्रदर्शनी स्थल के पास सीधे पहुंचने और धूप, गर्मी या सर्दी में पैदल चलने की चिंता से बचाएगा। पहले जब पर्यटक पैदल प्रदर्शनी स्थल तक जाते थे, तो उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब संग्रहालय का भ्रमण और भी आरामदायक होगा।

यह रहेगा शेड्यूल

गोल्फ कार्ट की सेवा प्रवेश द्वार क्रमांक एक से सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर पहले पार्किंग, जनजातीय मुक्ताकाश प्रदर्शनी स्थल, हिमालय गांव, वीथि संकुल, मंडपम, आवृत्ती भवन, तटीय गांव, मरु गांव, मुक्ताकाश प्रदर्शनी स्थल तक जाएगी और प्रवेश द्वार क्रमांक दो से दूसरी गाड़ी इन्हीं स्थलों से प्रारंभ होकर प्रवेश द्वार क्रमांक एक पहुंचेगी। यह सेवा निर्बाध रूप से प्रत्येक एक घंटे के अंतराल में जारी रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.