कूनो से जल्द मिल सकती है खुशखबरी, मादा चीता वीरा कभी भी दे सकती है शावकों को जन्म

Updated on 30-10-2024 12:01 PM

ग्वालियर। चीतों की धरती कूनो नेशनल पार्क में खुशखबरी की घड़ी पास आ गई है। गर्भवती मादा चीता वीरा का प्रसव कभी भी संभव है। यही वजह है कि वीरा की निगरानी बढ़ा दी गई है। बदले मौसम यानी जंगल क्षेत्र में सर्दी के कारण मादा चीता थोड़ी असहज है।


हालांकि इसे बाड़ा नंबर आठ में रखा गया है, जिसका क्षेत्र काफी बड़ा है। दो दिन पहले वीरा ने लंबी घास पर अपना ठिकाना जमाया भी था लेकिन यह जगह उसे कम पसंद आई। अब वह बच्चों को जन्म देने के लिए सुरक्षित लंबी घास वाला कोई अन्य स्थान ढूंढ रही है। मेडिकल टीम लगातार निगरानी कर रही है।

कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन के लिए अभी पहली प्राथमिकता मादा चीता वीरा ही है। दूर से ट्रैकर से उस पर निगाह रख उसकी गतिविधियों को लगातार रिपोर्ट किया जा रहा है। बता दें, भारत की धरती पर अब तक 17 शावकों का जन्म हो चुका है। इनमें से 12 जीवित हैं। वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में 12 शावक व 12 वयस्क चीते हैं।


मादा चीता ज्वाला जिसे पहले सियाया के नाम से जाना जाता था, ने भारत में पहली बार 23 अप्रैल, 2023 को चार चीता शावकों को जन्म दिया। 23 जनवरी, 2024 को मादा चीता ज्वाला ने दोबारा चार शावकों को जन्म दिया।


इससे कुछ सप्ताह पहले तीन जनवरी, 2024 को मादा चीता आशा ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था। गामिनी ने 10 मार्च 2024 को छह शावकों को जन्म दिया था। इनमें से दो शावकों की मौत हो गई थी। भारतीय धरती पर मां बनने वाली वीरा चौथी मादा चीता होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.