हवाई यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर: समर सीजन में इंदौर से सीधे जुड़ सकते हैं भुवनेश्वर और जेवर एयरपोर्ट

Updated on 23-01-2025 05:19 PM
 इंदौर। इंदौर से लगातार कई शहरों के लिए सीधी उड़ान की सुविधा शुरू हो रही है। दो माह बाद शुरू होने वाले समर सीजन में इंदौर से भुवनेश्वर और नोएड़ा के जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो सकती है। विमान कंपनियों ने इसके लिए इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन से संपर्क किया है। इससे इंदौर और आसपास के शहरों से ओडिशा और नोएड़ा जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा और उनके समय की बचत भी होगी।हालांकि अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन विमान कंपनियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
  • देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से वर्तमान में करी 86 उड़ानें प्रतिदिन संचालित हो रही हैं।
  • मार्च से शुरू होने वाले समर सीजन के लिए विमान कंपनियों ने उड़ानों का नया शेड्यूल बनाना शुरू कर दिया है।
  • इंदौर से देश के कुछ एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान सेवाएं शुरू होगी।
  • ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेंमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि ओडिशा के लिए इंदौर से सीधी कनेक्टिविटी नहीं है।
  • यहां पर्यटन, धार्मिक यात्रा के साथ ही बीजनेस के लिए बड़ी संख्या में लाेग जाते हैं। ऐसे में सीधी कनेक्टिविटी से लोगों को बड़ा फायदा होगा।

श्रृद्धालुओं को मिलेगा फायदा

इंदौर से भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से जगन्नाथपुरी जाने वाले श्रृद्धालुओं को बड़ा फायदा होगा।भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की पहुंच आसान होगी। सीधी उडा़न से भुवनेश्वर जाने के बाद बस या ट्रेन से यात्रा कर महज डेढ़ घंटे में पूरी पहुंचा जा सकेगा। इससे इंदौर और आसपास के लाखों श्रृद्धालुओं की राह आसान होगी। अभी इंदौर से संचालित होने वाली साप्ताहिक ट्रेन से यात्रियों को जाना पड़ता है। यह ट्रेन 28 घंटे में पूरी पहुंचाती है।

नोयडा की कनेक्टिविटी होगी सुगम

दिल्ली एनसीआर के पास उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर नोएडा में बनाए गए जेवर एयरपोर्ट के लिए इंदाैर से सीधी उडा़न की सुविधा भी आने वाले माह में मिलेगी। इसके लिए इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन से विमान कंपनियों ने संपर्क किया गया है। इसको देखते हुए समर सीजन में इंदौर से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू हो सकती है। इससे नोएड़ा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र तक यात्रियों की पहुंच आसान हो जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.