माधव नेशनल पार्क से खुशखबरी, सालों बाद बाघिन ने शावकों को दिया जन्म, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पीएम मोदी को दी बधाई

Updated on 18-09-2024 03:13 PM
शिवपुरी: एमपी के शिवपुरी जिले से एक बड़ी खुशखबरी आई है। यहां के माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघिन एमटी-3 ने दो शावकों को जन्म दिया है। यह खबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितंबर से एक दिन पहले आई है। लगभग डेढ़ साल के इंतजार के बाद आई इस खबर से प्रशासन में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।

वहीं शावकों के जन्म के बाद पार्क में लगाए गए कैमरों में एक शावक कैद हुआ है। नन्हे शावक की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। बाघों की संख्या बढ़ाने के मिशन में यह एक बड़ी सफलता है।

एमटी-3 बाघिन के हैं नन्हे शावक


बाघिन एमटी-3 को 10 मार्च 2023 को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाया गया था। यह बाघ पुनर्स्थापना योजना का हिस्सा थी। इससे पहले माधव राष्ट्रीय उद्यान में कोई बाघ नहीं था।

भविष्य में अच्छी होगी बाघों की संख्या


माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के उप संचालक ने बताया कि माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी सभी को नन्हें शावकों के आगमन की बधाई देता है। नन्हें शावकों का आना इस बात का प्रतीक है कि माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में बाघों की पुनर्स्थापना सफल रही है। भविष्य में यहां बाघों की एक अच्छी संख्या स्थापित होगी।

जंगल में लगाए गए कैमरे


उन्होंने बताया कि बाघ पुनर्स्थापना योजना के तहत जंगल में कैमरे लगाए गए हैं। इसी कैमरे में नन्हा शावक कैद हुआ है। कैमरे में ट्रैप होने के बाद माधव राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने इसका फोटो भी जारी किया है।

2023 में बांधवगढ़ से लाए गए तीन बाघ


अधिकारियों ने बताया कि 10 मार्च 2023 को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से आई बाघिन एमटी-3 ने नन्हें शावकों को जन्म दिया है। एक शावक की तस्वीर मंगलवार को कैमरा ट्रेप में प्राप्त हुई है। उन्होंने आगे बताया कि 10 मार्च 2023 को दो टाइगर एक मादा सहित पहले दौर में ले गए थे। इसके बाद एक नर टाइगर और लाया गया था। इन तीनों टाइगरों को जंगल में छोड़ा गया था।

पर्यटकों का इंतजार हुआ खत्म


यहां पर तेंदुए और हिरण सहित अन्य वन्य जीव तो थे लेकिन जंगल के इन राजाओं के नहीं होने से पर्यटकों को निराशा हाथ लगती थी। पर अब इस खबर के बाद पर्यटक भी इनका दीदार कर पाएंगे। इस उद्यान में बाघ का कुनबा बढ़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पीएम मोदी को दी बधाई


शावकों के जन्म पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में सालों के बाद नन्हें मेहमानों ने जन्म लिया है। मार्च 2023 में आई बाघिन ने 2 नन्हें शावकों को जन्म दिया है। पीएम मोदी जी के जन्मदिन पर शावकों की पहली तस्वीर आई है। यह उन्हे उद्यान के साथियों एवं शिवपुरी की जनता की ओर से एक अनुपम उपहार है। सिंधिया ने इस मौके पर सभी को हार्दिक बधाईयां और शुभकामनाएं भी दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.