सरकार और संगठन मिलकर पूरा करेंगे प्रधानमंत्री जी का दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प

Updated on 21-09-2021 06:42 PM

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्ष 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलायेगीक्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छा है कि अगर उनका जन्मदिन मनाना है तो दरिद्र नारायण की सेवा करके मनाया जाए। गरीबों, वंचितों, शोषितों और पीड़ितों को सम्मान से जीने का अवसर दिलाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इसलिए हमने तय किया है कि प्रदेश सरकार और संगठन लगातार सेवा कार्यों में लगे रहेंगे और प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के संकल्प को मिलकर पूरा करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मानस भवन में भोपाल उत्तर विधानसभा के दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल अन्य उपकरण वितरित किये जाने के अवसर पर आयोजित समारोह में कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चला रही है। इसी अभियान के अंतर्गत सोमवार को मानव भवन में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल उत्तर विधानसभा के प्रत्येक बूथ के 71 दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल एवं अन्य जरूरी उपकरण प्रदान किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, ओम सोनी, अशोक सैनी, बसंत गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, मनोज राठौर सहित पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री का संकल्प-सबसे पहले दीन दुखियों की सेवाः शिवराजसिंह चौहान

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्ष सेवा और समर्पण अभियान चलायेगीक्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कहना है कि मेरा जन्मदिन मनाना है, तो दरिद्र नारायण की सेवा करके मनाओ। नरेंद्र मोदी एक गरीब परिवार में जन्मे और उनका पूरा जीवन देश की जनता के लिए समर्पित है। उनका संकल्प है कि सबसे पहले दीन-दुखी की सेवा करेंगे। मोदी जी ने ही कहा कि यह विकलांग नहीं दिव्यांग हैं। ये सर्वगुण संपन्न हैं इसलिए दिव्यांग हैं। आज उन्हीं दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप चिंता मत करना। प्रदेश सरकार, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके साथ खड़े हैं। दिव्यांगजनों के जीवन को कैसे आसान बनाया जाये यही केंद्र एवं राज्य सरकार का लक्ष्य है। श्री चौहान ने कहा कि हम 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक जनकल्याण और सुराज अभियान चलायेंगे। आमजन और गरीबों को योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी गरीबों की सेवा का अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि राजधानी के दिव्यांग भाई-बहनों को सूचीबद्ध और चिन्हित कर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।

प्रधानमंत्री के सेवा भाव से प्रेरणा पा रहे कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन देशवासियों की सेवा में सदैव समर्पित रहा है। मोदी जी गरीबों, वंचितों, शोषितों और पीड़ितों को सम्मान से जीने का अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सेवाभावी जीवन से भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता प्रेरणा पा रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्र राज्य सरकार द्वारा दिव्यांजनों के जीवन को सुलभ बनाने और उनके कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सेवा भाव के लिए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो कार्यक्रम आयोजित किया है, उसमे में सभी दिव्यांगजनों का स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ राजनीति ही नहीं, सेवा भी करते हैं। सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर लगे हुए हैं। हमने 7 दिनों में 71 लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। इसी अभियान के अंतर्गत हम दिव्यांगजनों को उपकरण दे रहे हैं और हमने यह संकल्प लिया है कि प्रदेश में कोई भी दिव्यांग नही बचना चाहिए, जिसके पास ट्राइसाइकिल ना हो। इसके लिए भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी मंडलों में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किये जा रहे हैं, क्योंकि भाजपा के लिए नर सेवा ही नारायण सेवा हैं। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के अंतर्गत आज भोपाल उत्तर विधानसभा के हर बूथ से 71 दिव्यांग भाइयों को ट्रायसाइकिल से लेकर जरूरी उपकरण दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा के लिए भाजपा के कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं और मैं सेवा कार्यों से सामाजिक भूमिका निभा रहे सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.