सिंगरौली में सरकारी किताबें पिकअप वाहन के साथ जब्त, यूपी के कबाड़खाने में जा रही थी बिकने

Updated on 06-09-2024 10:29 AM
सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्कूल के शिक्षक शिक्षा को बढ़ावा देने की बजाए छात्रों को ज्ञान से विहीन कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शिक्षा और शिक्षण सामग्री को व्यापार बना रखा है। कुछ ऐसा ही मामला सिंगरौली जिले में आया है, जहां पर शिक्षक और अधिकारी मिलकर छात्रों को पढ़ाने के लिए आने वाली सरकारी किताबों को कबाड़ के भाव बेचते हुए मिले हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब सिंगरौली के बैढ़न कोतवाली पुलिस ने एक कंटेनर सहित एक पिकअप को जब्त किया जो जिसमें सरकारी किताबों से लोड था। यह दोनों वाहन उन्नाव जा रही थी।

जानकारी अनुसार सिंगरौली जिले के चितरंगी विधानसभा के बीआरसी सहित पिपरवान स्कूल के एक शिक्षक का बड़ा कारनामा उजागर हुआ है। आपको बता दें कि चितरंगी बीआरसी और शिक्षक मिलीभगत कर शासकीय किताबों का सौदा करके कबाड़ के भाव बेच देते थे। हालांकि इस बार पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिल गई। इस जानकारी के आधार पर एक कंटेनर सहित एक पिकअप में लोड वाहनों जब्त किया है।

पुलिस ने किताबों से भरा ट्रक जब्त किया


पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शासकीय किताबों से लोड दोनों वाहन जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को जब्त किया तो उसमें बुक्स बरामद हुई। पुलिस ने शिक्षा विभाग के अधिकारी डीईओ और डीपीसीसी को लेटर लिखकर उनसे किताबों के संबंध में जानकारी मांगी है।

यूपी के कबाड़खाने जा रही थी पुस्तकें


बैढ़न पुलिस को इस मामले पर अभी पिकअप वाहन और उसका मालिक गिरफ्तार हुए है। मामले को लेकर पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर रही है। अभी तक पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि यह किताब सिंगरौली जिले के चितरंगी विधानसभा के पिपरवान स्कूल से खरीदी गई हैं और उन्नाव की तरफ जा रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.