फंदा में जल्‍द खुलेगा सरकारी कालेज, विधायक रामेश्‍वर शर्मा ने जताया मुख्‍यमंत्री का आभार

Updated on 24-07-2023 03:41 PM
भोपाल। हुज़ूर विधानसभा को एक और बड़ी सौगात के रूप में फंदा में सरकारी कालेज खोले जाने की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने दे दी है। इसी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से यह कालेज शुरू भी हो जाएगा। विधायक रामेश्वर शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के फंदा मंडल की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। साथ ही उन्‍होंने इस सौगात के लिए मुख्‍यमंत्री का आभार भी जताया।

विधायक शर्मा ने कहा कि इस गांव में सरकारी कालेज खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों संत हिरदाराम नगर में आयोजित समारोह में की थी। सीएम ने इसी समारोह के दौरान फाटक रोड पर आरओबी निर्माण का भूमिपूजन किया था। मुख्यमंत्री अच्छे से जानते है कि गांवो में कालेज का महत्व कितना है, इसलिए उन्होंने मेरे आग्रह को स्वीकार कर कालेज स्वीकृति प्रदान की है। मैं उनका हृदय से आभारी हूं।

एक साल में नया भवन भी बनेगा

रामेश्वर ने बताया कि 2023-24 का शैक्षणिक सत्र फंदा के शासकीय स्कूल में लगाया जाएगा। इसी स्थान पर कार्यालय का शुभारंभ होगा। शर्मा ने बताया कि उपयुक्त स्थान पर नवीन कालेज निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जाएगी। विधायक के अनुसार नौ वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए है। लगभग पांच लाख आबादी के बीच कोलार में बना डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी कालेज का निर्माण भी कराया गया अब फंदा में 02 लाख आबादी को लाभ देने के लिए सरकारी कालेज स्वीकृत हुआ है। कटारा क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल का निर्माण भी तेजी से जारी है। बैठक में रामेश्वर ने कहा कि अब फंदा एवं आसपास के गांवों के बेटा-बेटियों को दूरी की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित नही रहना पड़ेगा। बैठक में अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.