सरकार हमेशा आपके साथ, आप अकेले नहीं - कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 11-11-2021 05:33 PM

भोपाल।  किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री एवं सह-अध्यक्ष मण्डी बोर्ड कमल पटेल ने 41 पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र प्रदान किये। मंत्री श्री पटेल ने अनुकम्पा नियुक्ति पाने वाले आश्रितों और उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके दु: में सहभागी होकर हमेशा उनके साथ है।

 वे कभी भी स्वयं को अकेला समझें। श्री पटेल ने 30 आश्रितों को लिपिक पद पर और 11 को भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति के पत्र सौंपे। इस अवसर पर कृषक प्रतिनिधि रामभरोसे पटेल और प्रबंध संचालक मण्डी बोर्ड विकास नरवाल उपस्थित थे।

मंत्री श्री पटेल ने अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मन लगाकर कार्य करें। परिवार का संबल बनें। किसी प्रकार की कोई चिंता करें। उन्होंने बताया कि आज 41 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र सौंपे गये हैं।

 इसके पूर्व दो चरणों में 53 एवं 36 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र सौंपे जा चुके हैं। विगत 5 माह में अब तक कुल 130 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। श्री पटेल ने आश्वस्त किया कि मृतक कर्मचारियों के परिजनों को कोई परेशानी नहीं आने दी जायेगी।

- श्रीमती मंगला को उज्जैन में पदस्थ करने के निर्देश

मंत्री श्री पटेल ने श्रीमती मंगला बमने को उज्जैन में अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिये। अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र प्राप्त करते हुए श्रीमती बमने ने सजल नेत्रों से अनुरोध किया कि महिदपुर में उनकी पद-स्थापना होने से उसे अपने नन्हें बच्चों के साथ कार्य करने में असुविधा होगी। श्री पटेल ने तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति आदेश में संशोधन कर श्रीमती बमने की पद-स्थापना उज्जैन मण्डी में करने के निर्देश एमडी मण्डी बोर्ड को दिये।

- स्व. गोपालदास वैष्णव के परिजनों को मिलेगी राहत

कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि रतलाम मण्डी में स्थाई कर्मी के रूप में कार्यरत स्व. गोपालदास वैष्णव के परिजनों को अनुकम्पा अनुदान राशि प्रदान की गई है। परिजनों द्वारा की गई अनुकम्पा नियुक्ति की माँग के संबंध में पात्रता परीक्षण कराया जाकर आश्रितों को राहत प्रदान की जायेगी।

- मण्डी कर्मचारियों की माँगें की जायेंगी पूरी

कृषि मंत्री श्री पटेल ने मण्डी कर्मचारियों से आव्हान किया कि सभी मन लगाकर प्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों के साथ निरंतर चर्चा की जाकर एक-एक कर माँगें पूरी की जा रही हैं।

- मृतक कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि

समन्वय भवन में मण्डी बोर्ड में सेवारत रहते हुए दिवंगत हुए 41 कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कोरोना के संकट काल में जनहित में उनके द्वारा की गई सेवा को कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.