44 करोड़ की राशि से शासकीय नर्सरियों का सुदृढ़ीकरण होगा : मंत्री श्री कुशवाह

Updated on 24-02-2024 11:48 AM

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि प्रदेश में शासकीय नर्सरी को सुदृढ़ बनाया जायेगा, इसके लिये एक जिला-एक नर्सरी योजना के तहत 44 करोड़ रूपये खर्च किया जाएगा। उन्होंने यह बात मंत्रालय में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक में कही।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि आज के दौर में फूल उत्पादन और व्यापार काफी लोकप्रिय है। बड़े और मझौले शहरों के साथ छोडे कस्बों में भी फूल का उत्पादन और विक्रय लाभकारी है। श्री कुशवाह ने कहा कि उद्यानिकी विभाग द्वारा जिला और तहसील स्तर पर शासकीय नर्सरी का संचालन किया जा रहा है। लेकिन आज प्रतिस्पर्धा के दौर में नर्सरियां सुदृढ़ बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 6 करोड़ 88 लख रूपये से पूर्व की नर्सरियों में मरम्मत पर तथा 37 करोड़ 30 लाख रूपये के नवीन प्रस्ताव तैयार किये गये है जिन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा।

ग्वालियर में एक करोड़ से कराया जा रहा है नर्सरी का निर्माण

उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिये ग्वालियर जिले के ग्राम बेहता में नवीन नर्सरी का निर्माण करवाया जा रहा है। बेहता की नर्सरी सभी आधुनिक सुविधाओं एवं तकनीकों से परिपूर्ण होगी।

"पर ड्रॉप मोर क्रॉप"

माइक्रो इरीगेशन योजना के अंतर्गत प्रदेश में वर्ष 2023-24 में 29 करोड़ 86 लाख रूपये का आवंटन प्राप्त हुआ है इसके विरूद्ध अभी तक 15 करोड़ 85 लाख रूपये के कृषि उपकरण कृषकों को उपलब्ध कराये जा चुके है।

बैठक में प्रमुख सचिव उद्यानिकी श्री सुखवींर सिंह, कमिश्नर उद्यानिकी श्री एल. सेलवेन्द्रम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.