तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार तैयार

Updated on 20-12-2021 06:34 PM

भोपाल देश के 12 राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या 143 पहुंच गई है। प्रदेश में अभी कोरोना के नए वैरिएंट प्रदेश में कोई भी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पड़ोसी राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले मिलने के साथ ही प्रदेश सरकार एक्टिव हो गई है। ओमिक्रॉन से कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इसकी जानकारी दी।

सारंग ने कहा कि नए वैरिएंट के प्रसार के बीच राज्य सरकार ने अस्पतालों में बेड्स की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता और सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थापना सहित चिकित्सा सुविधाओं को अपग्रेड किया है। प्रदेश के के सभी 13 मेडिकल कॉलेजों और उनसे संबंधित अस्पतालों को भी अपग्रेड किया गया है।

हर जिले की प्लानिंग रिपोर्ट बनेगी

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को समीक्षा बैठक ली थी। इस बैठक में सभी प्रभारी मंत्री और प्रभारी अधिकारी वर्चुअली मौजूद थे। बैठक में निर्णय हुआ कि हर जिले की प्लानिंग रिपोर्ट बनाई जाएगी। इसके लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में कितने बेड की व्यवस्था की जा सकती है।

निजी अस्पतालों से समन्वय

मंत्री सारंग ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों के साथ पूरी तरह समन्वय और कम्युनिकेशन स्थापित किया जाएगा। जिला लेवल पर प्रत्येक प्राइवेट अस्पताल से वहां का प्रशासकीय अमला बात कर किस ढंग से उन अस्पतालों में बिस्तर की संख्या में बढ़ोतरी कर सकते हैं। सारंग ने बताया कि जो भी अस्पताल बिस्तर में बढ़ोतरी कर रहे हैं उसमें ऑक्सीजन, मैनपावर, हेल्थ वर्कर और दवाई की व्यवस्था सुचारू करें इसके लिए उनसे बातचीत की जाएगी।

प्रदेश में 2 से 3 केस रोज बढ़ रहे

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में हर रोज कोरोना के आंकड़ों में 2 से 3 मामलों की वृद्धि हो रही है, इसलिए हम सभी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम यह सुनिश्चित करें कि मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर ना आए। इसके लिए हमने सुनिश्चित व्यवस्था की हुई है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। इसमें इंदौर में 6, भोपाल में 5, सागर में 3 और सिवनी में 1 मरीज मिला है। प्रदेश में अभी 182 एक्टिव केस है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.