प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन-जन तक पहुँच रही सरकार की योजनाएँ : मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

Updated on 11-01-2024 11:54 AM

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 75 और 59 में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन-कल्याणकारी योजनाएँ जन-जन तक पहुँच रही हैं। हर वर्ग के कल्याण और खुशहाली के उद्देश्य से योजनाओं का लाभ देने के लिये सरकार स्वयं जनता के द्वार पर पहुँच रही है। मंत्री श्री सारंग ने विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आयोजित शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों तथा आवेदन करने आये हितग्राहियों से संवाद भी किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारदर्शी सरकार ने भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाया और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया।

मंत्री श्री सारंग ने क्षेत्र की जनता से कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिये पात्र हितग्राही संकल्प यात्रा के शिविरों में पहुँचकर जरूर आवेदन दें और योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

अमृत काल में विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा भारत

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। आजादी के अमृत काल में भारत विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि चहुँओर विकास के साथ प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली लाने के लिए संचालित योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वन हो रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा इस उद्देश्य को पूरा करने में सहायक होगी।

मंत्री श्री सारंग ने हितग्राहियों से किया संवाद

नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 75 करोंद चौराहे एवं वार्ड 59 शाखा ग्राउंड अन्ना नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुँची। यहाँ लगाये गये शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के स्टॉल लगाये गये थे। मंत्री श्री सारंग ने शिविर में आवेदन करने आये पात्र हितग्राहियों से संवाद कर उनका अनुभव भी जाना। शिविर में पी.एम स्वनीधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप योजना, आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना समेत विभिन्न योजनाओं के लिये रहवासियों ने आवेदन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.