सरकारी स्कूल में आग, कागजात जलकर खाक

Updated on 30-10-2021 11:24 PM

भोपाल भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित प्राथमिक शासकीय स्कूल में शनिवार सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना स्कूल प्रभारी को रहवासियों से मिली। शिक्षकों के साथ आसपास के लोग भी स्कूल में जमा हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। इसमें किसी तरह की जन हानि तो नहीं हुई, लेकिन विभाग के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। बताया जाता है कि यह स्कूल शिक्षा द्वारा प्राइवेट स्कूलों को मान्यता देने संबंधी कागजात हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसमें पुराना सामान रखा हुआ था।

कोटरा सुल्तानाबाद के नया बसेरा में शासकीय प्राथमिक स्कूल है। यहां की टीचर आया सिसोदिया ने बताया कि उन्हें स्कूल में आग लगने की सूचना स्कूल प्रभारी केके गौतम ने सुबह करीब 9 बजे दी थी। मौके पर पहुंचने पर स्कूल के एक कमरे में आग लगी थी। आसपास के लोग जाम थे। पुलिस और फायर की टीम भी गई। गेट को खोला गया, तो अंदर बड़ी आग थी। उसे लोगों की मदद से फायर टीम ने बुझा दिया। बच्चों के आने का समय सुबह 10.30 बजे का रहता है, इसी कारण आग लगने के दौरान कोई भी बच्चा परिसर में नहीं था। यह कागजात नया बसेरा स्कूल के नहीं है। शिक्षा विभाग के द्वारा यहां दूसरे कार्यक्रम से जुड़े कागजात रखे गए हैं। इससे ज्यादा जानकारी नहीं है।

बीआरसी कार्यालय के कागजात

स्कूल शिक्षा विभाग की सभी योजनाएं ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेट (बीआरसी) के द्वारा किया जाता है। स्मार्ट सिटी के काम के चलते टीटी नगर से नए शहर के बीआरसी कार्यालय को शिफ्ट किया गया। इसी के मुख्य दस्तावेज नया बसेरा स्कूल के एक कमरे में रखे गए। यह लंबे समय से यहीं पड़े हुए हैं। आग से यहीं के कागजात जल गए। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि आग लगने के बाद टीम वहां गई थी। संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। अभी तक की जानकारी में ज्यादा कुछ खास नुकसान नहीं है।

स्कूल के समय बच्चे नहीं थे

अच्छी बात यह रही कि स्कूल के समय यहां पर बच्चे नहीं थे। पहली से 5वीं तक की क्लास के यहां पर करीब 150 बच्चे हैं। स्कूल की टीचर आया सिसोदिया ने बताया कि आग स्कूल परिसर के खाली पड़े कमरों में से एक में लगी थी। इससे दूसरे कमरे में प्रभावित नहीं हुए, लेकिन आग वाले कमरे से सटे दो अन्य कमरों को भी बंद कर दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.