उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए 24 हजार करोड़ रुपये अनुदान देगी सरकार

Updated on 28-06-2023 06:15 PM

 भोपाल। प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों को बिजली की दरों में दी जाने वाली छूट से विद्युत वितरण कंपनियों को होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार अनुदान के रूप में करेगी। विद्युत नियामक आयोग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित दर के अनुरूप अंतर की राशि 24 हजार करोड़ रुपये अनुदान के रूप विद्युत वितरण कंपनियों को दिए जाएंगे। इसके लिए ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

इसके साथ ही खरगोन, धार, भिंड, बालाघाट, टीकमगढ़ और सीधी में सौ-सौ एमबीबीएस सीट प्रवेश क्षमता के मेडिकल कालेज खोलने की सैद्धांतिक सहमति दी जा सकती है।विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2023-24 के लिए विद्युत कंपनियों के प्रस्ताव और जनसुनवाई के बाद दरें निर्धारित की हैं। सरकार इससे कम दर पर उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराती है।

विद्युत वितरण कंपनियों को अतंर की राशि अनुदान के रूप में दी जाती है। इसका प्रस्ताव ऊर्जा विभाग ने तैयार किया है। इसमें सर्वाधिक राशि किसानों को कम दर पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए दी जाएगी। इसके साथ ही दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण में शासन प्रति हितग्राही अनुदान पांच के स्थान पर दस रुपये देगी।

मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के चौथे चरण में नगरीय निकायों को कुल एक हजार 700 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें से 954 करोड़ रुपये का ऋण और 745 करोड़ रुपये का अनुदान होगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छह जिलों में मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति का प्रस्ताव है, जिस पर कैबिनेट में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इन पर भी होगा विचार

- पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के उपचार के लिए लागू पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना को निरंतर रखने की स्वीकृति।

- भोज वेटलैंड की भूमि पर्यावरण वानिकी वनमंडल भोपाल का हस्तांतरित करना।

- सीहोर जिले की भैरूंदा अंतर्गत सीप-अंबर कांप्लेक्स सिंचाई परियोजना के दूसरे चरण को प्रशासकीय स्वीकृति।

- समर्थन मूल्य पर खरीदी ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द को निराश्रित शुल्क से छूट।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.