वल्लभ भवन का रेनोवेशन कराएगी सरकार:86 करोड़ में बदलेगी पुराने वल्लभ भवन की सूरत, इसी माह शुरू होगा काम

Updated on 12-07-2025 01:24 PM

वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग का रेनोवेशन इसी माह से शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत पांचवें माले से होगी जहां नई बिल्डिंग बनने के पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम सचिवालय के अफसर व स्टाफ बैठते रहे हैं। इसके बाद चौथे, तीसरे, दूसरे, पहले और फिर ग्राउंड फ्लोर का रेनोवेशन किया जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल ने यहां बैठकर काम करने वाले 19 विभागों के अफसरों के साथ को-आर्डिनेशन कर काम शुरू कराने के निर्देश जीएडी के रजिस्ट्रार और लोक निर्माण विभाग के अफसरों को दिए हैं।

जीएडी के एसीएस के रूप में जॉइन करने के बाद शुक्रवार को ली गई बैठक में एसीएस शुक्ल ने कहा कि पुराने भवन के फायर सेफ्टी सिस्टम और इलेक्ट्रिसिटी लाइनों को व्यवस्थित किया जाएगा। इसलिए सुरक्षा प्रबंधों का पूरा ख्याल रखा जाए। शुक्ल ने रजिस्ट्रार मनोज श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि विभागों के अफसरों के साथ समन्वय बनाकर उन्हें शिफ्ट कराएं, ताकि ठेकेदार इसी माह से काम शुरू कर सके।

बताया जा रहा है कि ठेकेदार जुलाई के अंतिम सप्ताह में काम शुरू कर सकता है। पहले उसके द्वारा डंपिंग यार्ड (गोदाम) का निर्माण किया जाएगा। रेनोवेशन पर पीडब्ल्यूडी 86.08 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है। इसमें 49.76 करोड़ रुपए में सिविल वर्क और 36.32 करोड़ से बिजली के काम पूरे किए जाने हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.