आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार का बड़ा तोहफा, लंबित मानदेय के लिए खोली तिजोरी

Updated on 05-02-2024 12:06 PM

भोपाल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का लंबित मानदेय देने के लिए सरकार ने अनुसूचित जनजाति उपयोजना से 207 करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया है। विशेष प्रकरण मानते हुए वित्त विभाग ने सामान्य योजना में इस राशि के उपयोग की स्वीकृति दी है। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी दिए हैं।

प्रदेश में सामान्य योजना में राशि कम होने के कार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को तीन माह से मानदेय नहीं मिला पा रहा था। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अनुसूचित जनजाति उपयोजना में उपलब्ध राशि देने के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को दिया था।

विभाग ने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के निर्देश के बाद विशेष प्रकरण मानते हुए उपयोजना से 207 करोड़ रुपये सामान्य योजना में देने की स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने कलेक्टरों को ज्ञापन देकर मानदेय दिलाने की मांग की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.