राज्यपाल आई.ई.एस. ग्रुप के रजत जयंती समारोह में हुए शामिल

Updated on 02-07-2024 05:33 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षा को ज्ञान आधारित बनाने के साथ सेवा, संस्कार और संवेदनशीलता के मूल्य केन्द्रित बनाना होगा। विद्यार्थी शिक्षा और संस्थान के संस्कारों को हमेशा याद रखें। माता-पिता के संघर्षों को नहीं भूलें और उनके योगदान का सम्मान करें और कृतज्ञ रहें। श्री पटेल आई.ई.एस. ग्रुप के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित जनों और विद्यार्थियों को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील भी की। इस अवसर पर कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल मौजूद थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में समर्थ, सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के व्यावसायिक और व्यावहारिक पक्षों में समन्वय जरूरी है। संस्थान को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप भावी पीढ़ी को तैयार करना होगा। इसके लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों को प्रभावी रूप से लागू करना होगा। उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा खेलकूद, स्वरोजगार, प्रबंधन, आदि क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों की सराहना और संस्थान के 25 वर्ष के समुचित नेतृत्व और प्रबंधन को बधाई दी।

रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्री गौतम टेटवाल ने और मेधावी छात्रों को आगे बढा़ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की। मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय आयोग के अध्यक्ष डॉ भरत सिंह शरण ने विकसित भारत की संकल्पनाओं को साकार करने के लिए संस्थान के सहयोग, सक्रियता और प्रतिबद्धता को निरंतर जारी रखने की बात कही।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर किया। श्री पटेल का आई.ई.एस. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. श्री बी.एस. यादव ने पुष्पगुच्छ से स्वागत और शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल श्री पटेल ने रजत जयंती के अवसर पर संस्थान को 25 पौधे रोपण के लिए भेंट किए। उन्होंने समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। स्वागत भाषण कुलाधिपति इंजी. श्री बी.एस. यादव ने दिया और आभार आई.ई.एस. ग्रुप के सी.ई.ओ. श्री देवांश सिंह ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि, प्रति कुलाधिपति प्रो. सुनीता सिंह, छात्र-छात्राओं और संबंधित उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.