राज्यपाल पटेल इन्दौर पहुंचे, शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल -

Updated on 19-12-2021 08:34 PM

इन्दौर राज्यपाल मंगुभाई पटेल चार दिवसीय भ्रमण पर आज इन्दौर आये। इन्दौर आगमन पर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र तथा कलेक्टर मनीष सिंह ने राज्यपाल की अगवानी कर उनका आत्मीय स्वागत किया। रेसीडेंसी में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी राज्यपाल से भेंट कर उनका स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगुभाई पटेल इन्दौर में 21 दिसम्बर तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल पटेल 20 दिसम्बर सोमवार को प्रात: 11 बजे वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। अगले दिन 21 दिसम्बर मंगलवार को प्रात: 11 बजे अरविंदो यूनिवर्सिटी में सीकल सेल प्रजेंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात राज्यपाल पटेल अपरान्ह 4 बजे शासकीय दन्त चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगे। वे 21 दिसम्बर को शाम 5.20 बजे उज्जैन के लिये रवाना होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.