राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को दिलाई शपथ

Updated on 26-12-2023 11:29 AM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज 28 विधायकों को मंत्री पद की को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 18 मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मंत्री के रूप में श्री कुंवर विजय शाह, श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रह्लाद सिंह पटेल,   श्री राकेश सिंह, श्री करण सिंह वर्मा, श्री उदय प्रताप सिंह, श्रीमती सम्पतिया उइके, श्री तुलसीराम सिलावट, श्री एदल सिंह कंषाना, सुश्री निर्मला भूरिया, श्री गोविन्द सिंह राजपूत, श्री विश्वास सारंग, श्री नारायण सिंह कुशवाह, श्री नागर सिंह चौहान, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री राकेश शुक्ला, श्री चैतन्य काश्यप "भैया जी" और श्री इन्दर सिंह परमार ने शपथ ली।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में श्रीमती कृष्णा गौर, श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी,  श्री दिलीप जायसवाल, श्री गौतम टेटवाल, श्री लखन पटैल और श्री नारायण सिंह पंवार ने शपथ ली।

राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में श्री नरेद्र शिवाजी पटेल, श्रीमती प्रतिमा बागरी, श्री अहिरवार दिलीप और श्रीमती राधा सिंह शामिल है।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री वी.डी. शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.