राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल लंदन में अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित

Updated on 15-09-2023 06:03 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि उत्कृष्ट एवं असाधारण कार्य का अभिनंदन ही मानवता के विकास का आधार है। मानव जीवन की बेहतरी के लिए सकारात्मक प्रयासों और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा उत्कृष्टता के सम्मान की पहल मानव जाति की भलाई के लिए शांति और सद्भाव के प्रयासों को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास है।

राज्यपाल श्री पटेल वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा लंदन में ब्रिटिश पार्लियामेंट आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में राज्यपाल श्री पटेल को अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संपूर्ण विश्व के सामाजिक,  शैक्षिक,  पर्यावरण,  महिला सशक्तिकरण, आध्यात्मिक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, अनुसंधान और विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों में अतुलनीय योगदान करने वाली 20 विशिष्ट विभूतियाँ सम्मानित हुईं। समारोह में राज्यपाल की पत्नी श्रीमती नर्मदाबेन पटेल, केंद्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री रामदास अठावले भी उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि उत्कृष्टता के लिए किसी प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि किसी भी क्षेत्र का उत्कृष्ट कार्य महान प्रयासों और दक्षता का परिणाम होता है, लेकिन व्यवहारिक जगत में उत्कृष्टता बढ़ाने के लिए कीर्तिमानी प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करना जरूरी है। उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान विजेताओं के उत्कृष्ट कार्यों के अनुसरण के लिए युवाओं और अन्य को प्रेरित और नये कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के असाधारण कार्यों को मान्यता देना एक सराहनीय प्रयास है। श्री पटेल ने विश्व भर में उत्कृष्ट कार्यों की पहचान और उनका दस्तावेजीकरण करने के गहन प्रयासों के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के पदाधिकारियों को बधाई दी। श्री पटेल ने सम्मानित विभूतियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे गरीब एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर और बेहतर प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम में मेम्बर ऑफ़ पार्लियामेंट यू.के. श्री वीरेंद्र शर्मा, आध्यात्मिक नेता श्री राज राजेश्वर गुरूजी, मनोविज्ञानी डॉ. दिवाकर सुकुल, श्री अनुरुद्ध, डिप्टी मेयर लंदन श्री राकेश अग्रवाल, वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के प्रेसीडेंट श्री संतोष शुक्ला, पुरस्कार विजेता एवं गणमान्य जन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.