प्रतिभा का उपयोग वंचितों को आगे बढ़ाने में करे राज्यपाल श्री पटेल का युवाओं से आह्वान

Updated on 15-07-2023 06:41 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज के वंचित, अपेक्षाकृत पिछड़े व्यक्तियों और समुदायों को विकास की मुख्य-धारा में शामिल कराने के प्रयासों में करें। विद्यार्थी इन वर्गों के उत्थान में जितना अधिक सहयोग करेंगे, जीवन में उन्हें उतना ही अधिक आनंद और आत्म संतोष मिलेगा। जिस तरह से शरीर के किसी भी अंग के कमजोर अथवा कष्ट में होने पर पूरा शरीर बीमार हो जाता है, उसी तरह स्वस्थ समाज के लिए उसके सभी सदस्यों का खुशहाल होना जरुरी है। राज्यपाल श्री पटेल आज सेज विश्वविद्यालय के 'केरियर डे' कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के सभागार में संबोधित कर रहे थे।

      राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सफल व्यक्ति वही है, जो अपने और आस-पास के लोगों के विकास के लिए रोल मॉडल बने। भावी जीवन में सामाजिक सरोकारों में सक्रियता को दिनचर्या का हिस्सा बनाए। स्वयं प्रगति करते हुए राष्ट्र और समाज के विकास में सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। यह समय डिजिटलाइजेशन का है, लगभग सभी माध्यम और सूचनाएँ ऑनलाइन उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को विषयगत ज्ञान के साथ सूचनाओं का परीक्षण और अध्ययन करते हुए आगे बढ़ना होगा। तकनीकी कौशल के साथ-साथ प्रबन्ध कौशल का ज्ञान आवश्यक है। लीडरशिप, टीमवर्क, अनुशासन और समय का पालन भी सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। इन आधार का पालन व्यक्ति की कार्यक्षमता और कार्य कुशलता को बढ़ाता है।  जीवन में सफलता के लिए हौसलों के साथ कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। निरंतर अपने कौशल को जाँचते और संवर्धित करने हुए स्वयं को अपडेट रखें।

      राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-निर्भरता के प्रयासों को बढ़ावा दे कर, देश में स्टार्ट-अप वातावरण को मजबूत किया है। वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचारों के द्वारा नई उद्यम संस्कृति का विकास किया है। सरकार ने स्टार्ट-अप के लिए पूंजी उपलब्ध कराने, स्टार्ट-अप इंडिया सीड फंड और कृषि से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए एग्री-इन्फ्रा-फंड भी बनाये हैं। सरकारी खरीद के लिए जेम-पोर्टल बनाकर स्टार्ट-अप उत्पादों को विक्रय के समान अवसर उपलब्ध कराए हैं। राज्यपाल ने कहा कि "केरियर डे" का आयोजन सभी के अमूल्य योगदानों को ध्यान में रखते हुए भविष्य की ओर पूर्ण आत्मविश्वास के साथ प्राप्त ज्ञान और कौशल के साथ स्वयं और समाज के विकास की जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए संकल्पित होने का अवसर है। व्यक्ति के सफल जीवन का आधार माता-पिता और मातृभूमि होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह माता-पिता की देखभाल करे। जीवन में कभी कोई ऐसा कार्य नहीं करें जिससे माता-पिता को कष्ट हो।

      राज्यपाल श्री पटेल ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यपाल का स्वागत तुलसी का पौधा भेंट कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल के साथ समूह चित्र खिंचवाया।

कार्यक्रम को सेज विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजीनियर श्री संजीव अग्रवाल ने भी संबोधित किया। सेज समूह के कार्यकारी निदेशक आर्किटेक्ट शिवानी अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। ग्रुप डायरेक्टर सर्वेश शुक्ला ने आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.