निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता और निश्चित समय सीमा में पूरे हों राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 07-08-2023 12:02 PM

       राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आभासी माध्यम से  अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास शिलान्यास के स्थानीय कार्यक्रम में आज शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन संत हिरदा राम नगर भोपाल में किया गया था। स्थानीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री के द्वारा आभासी माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के पुनर्विकास कार्यों का रिमोट का बटन दबा कर शिलान्यास किया गया। ऑनलाईन संबोधित किया गया।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आम-जन को रेलवे के कायाकल्प की छप्पर फाड़ सौगात दी है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में यह पहला प्रसंग है, जिसमें 25 हजार करोड़ रूपये के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्यों का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्यप्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों के शिलान्यास किये जाने के लिए मध्यप्रदेश की समस्त जनता के प्रतिनिधि के रूप में प्रधानमंत्री जी का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत समस्त कार्य उच्च गुणवत्ता और निश्चित समय सीमा में पूरे किए जाये। अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित स्टेशनों के भवन सुधार और सौंदर्यीकरण में स्थानीय कला तथा संस्कृति के तत्वों का समावेश किया जाना चाहिए। पैदल पथ, पार्किंग तथा सुगम यातायात की सुविधा सुनिश्चित करने के साथ ही, यात्रियों की सुविधाओं की सतत निगरानी के प्रबंध अवश्य किए जाने चाहिए। रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए विशेष शौचालय, रैम्प इत्यादि के साथ ही उनके उचित देख भाल की व्यवस्था की जाए।

      राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने एक के बाद एक ऐतिहासिक निर्णयों से बड़े बदलाव किए है। देश की विकास यात्रा को नई गति और दिशा दी है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लोकप्रिय और विश्व के अद्वितीय राजनेता के रूप में उनकी दुनिया में विशिष्ट पहचान बनी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत G-20 की अध्यक्षता में वैश्विक चुनौतियों के समाधान में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि मोदी जी के नेतृत्व में सरकार हर भारतीय परिवार के कल्याण और संतुष्टि के लिए कार्य कर रही है, यही कारण है कि आज सामान्य भारतीय परिवार की सवारी भारतीय रेल दुनिया का श्रेष्ठ रेल नेटवर्क है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सहित देश के 11 राज्यों में रेलवे ट्रेक का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है, 6 हजार रेलवे स्टेशन वाई-फाई हैं। तकनीक का प्रयोग कर शिकायतों का निराकरण करने के साथ ही, रेल यात्री सुविधा को मेड इन इंडिया कवच प्रणाली से लैस किया है। वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट योजना से देश में कारीगरों के कपड़े, कलाकृतियों, पेंटिंग्स, बर्तन इत्यादि के 600 से अधिक आउटलेट रेलवे स्टेशन पर खोल कर, लाखों लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया।  

स्थानीय कार्यक्रम में विधायक श्री रामेशवर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आम आदमी की बहुत चिंता करते है। उनकी जरूरतों को पूरा करने के कार्य अभूतपूर्व गति से हो रहे है। भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों के केन्द्रीय स्थल के रेलवे स्टेशन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने की सौगात के लिए आभार ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए, रेलवे स्टेशन का नाम संत हिरदा राम नगर किया है। रेलवे स्टेशन को रतलाम डिवीजन से हटा कर भोपाल डिवीजन में शामिल करा दिया गया है।

पश्चिम मध्य रेलवे के महा प्रबंधक श्री सुधीर कुमार गुप्ता ने अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के कार्यों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत देश भर के 5 सौ आठ रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है। आभार प्रदर्शन अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्रीमती रश्मि दिवाकर ने किया।     


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.