राज्यपाल श्री पटेल ने सतधारा स्थित बौद्ध स्तूप और फॉरेस्ट ईको पार्क का किया भ्रमण

Updated on 18-10-2021 06:31 PM

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रायसेन जिले के सतधारा स्थित बौद्ध स्तूप और फॉरेस्ट ईको पार्क का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्तूपों के निर्माण काल, उनके निर्माण में प्रयुक्त सामग्री तथा पुरातात्विक महत्व के संबंध में जानकारी ली। भ्रमण के दौरान राज्यपाल पटेल ने कहा कि सतधारा प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। यहाँ कणकण में प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि यहाँ आकर मन को आत्मीय शांति का अनुभव होता है। राज्यपाल श्री पटेल ने भ्रमण के दौरान बौद्ध स्तूप और फॉरेस्ट ईको पार्क में कार्यरत कर्मचारियों तथा ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने बच्चों विशेष रूप से बालिकाओं की पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि शिक्षा के बिना कुछ नहीं है।

बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चे अगर पढ़ेंगे नहीं तो आगे कैसे बढ़ेंगे। उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा शिक्षा के लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही है। बेटियों को भी जरूर पढ़ाएँ ताकि आगे जाकर वह आत्म-निर्भर बन सकें। बेटियाँ हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। सुरेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा बौद्ध स्तूपों और स्थल के संबंध में अवगत कराया गया।


राज्यपाल श्री पटेल ने हलाली डेम का किया भ्रमण
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रविवार को हलाली डेम का भ्रमण किया। उन्होंने डेम की क्षमता, सिंचित होने वाले रकबे तथा डेम में किए जा रहे मत्स्य पालन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने बताया कि लगभग 50 वर्ष पूर्व बने इस हलाली डेम से लगभग 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है। साथ ही रायसेन और विदिशा को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दीवानगंज स्थित ज्ञानोदय तीर्थधाम पहुँचकर पूजाअर्चना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
Advt.