राज्यपाल श्री पटेल प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Updated on 17-09-2021 06:15 PM
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज्यपाल प्रात: सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय शाहजहानाबाद में आयोजित दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करेंगे। मेधावी बच्चों और चयनित र्स्टाटअप को सीड मनी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। परिसर में पौधरोपण करेंगे।
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर प्रदेश के विश्वविद्यालयों द्वारा स्वच्छता अभियान और रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है। भारतीय रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा द्वारा संचालित चिकित्सालय ने भी नि:शुल्क स्वास्थ्य और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया है। चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान भी आयोजित हो रहा है।
रेडक्रास राज्य शाखा द्वारा नीति आयोग द्वारा चिन्हित जिलों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए मास्क भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। राज्य इकाई द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में प्रात: 9 बजे से 1 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही हिमोग्लोबिन और डायबिटीज की जाँचें भी नि:शुल्क की जाएगी। दवाओं का भी वितरण होगा। रेडक्रास राज्य शाखा द्वारा नीति आयोग के आकांक्षीय जिलों छतरपुर, दमोह, राजगढ़, विदिशा, खंडवा, गुना और सिंगरौली को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए एक लाख 90 हजार से ज्यादा मास्क भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.