15 मीटर ऊंचाई पर आकार लेने लगा इंदौर मेट्रो स्टेशन का भव्य स्वरूप

Updated on 23-08-2023 12:49 PM
 इंदौर। जमीन से 15 मीटर ऊंचाई पर मेट्रो स्टेशन का प्लेटफार्म भव्य आकार लेने लगा है। सबसे पहले सुपर कारिडोर पर मेट्रो स्टेशन नंबर एससी-3 आकार लेगा। रात-दिन तीन शिफ्ट में करीब 250 मजदूर मेट्रो स्टेशन को आकार देने में जुटे हैं। 25 दिन बाद शहरवासी सुपर कारिडोर क्षेत्र में मेट्रो के वायडक्ट पर ट्रायल रन के दौरान इस स्टेशन के साथ अन्य चार स्टेशनों पर मेट्रो को द्रुत गति से दौड़ते हुए देख पाएंगे।

यह संभावना जताई जा रही कि 15 सितंबर को ट्रायल रन के दौरान इसी प्लेटफार्म से मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर गांधीनगर स्टेशन की ओर रवाना किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम इसी प्लेटफार्म पर होगा। इससे इसे सबसे पहले तैयार किया जा रहा है। ट्रायल रन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की भी संभावना है।

गांधीनगर डिपो से सुपर कारिडोर के 5.9 किमी जिस हिस्से पर ट्रायल रन होना है, वहां तेज गति से काम चल रहा है। सुपर कारिडाेर के मेट्रो स्टेशन नंबर एससी-3 के प्लेटफार्म पर पर लोहे के 40 कालम लगाए जा चुके हैं। अब उसके ऊपर शेड लगाने का काम तीन-चार दिन में शुरू हो जाएगा। ऐसे में सबसे पहले यह स्टेशन ही भव्य रूप में आकार लेगा। इस स्टेशन के कान्काेर लेवल पर टिकट काउंटर का स्ट्रक्चर तैयार हो गया है।

कान्काेर लेवल वाले फ्लोर से प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए एस्केलेटर लगाया जा चुका है। सीढि़यां भी तैयार हैं। स्टेशन के पास भूतल पर प्रवेश द्वारा तैयार किया जा रहा है। ट्रायल रन के पहले यहां पर एक लिफ्ट भी तैयार होगी। इसका डक्ट तैयार हो रहा है। इस लिफ्ट के मदद प्रवेश द्वार से लोग सीधे 15 मीटर ऊंचाई पर स्थित प्लेटफार्म तक पहुंच सकेंगे।

दृष्टिहीन-दिव्यांगों को भी होगी आसानी
मेट्रो के प्लेटफार्म को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दृष्टिहीन और दिव्यांगों को भी सफर करने में आसानी हो। इस वजह से कान्कोर लेवल के साथ प्लेटफार्म पर ग्रेनाइट के पत्थर के साथ टेकटाइल टाइल्स (पीले पत्थर पर उभरा हुआ स्ट्रक्चर) लगाई जा रही हैं।

ट्रायल रन अपडेट: 5.9 किलोमीटर, 5 मेट्रो स्टेशन

प्लेटफार्म के साथ लिफ्ट, एस्केलेटर तैयार करने में जुटी टीम

गांधीनगर स्टेशन: 40 मीटर चौड़ा व 140 मीटर लंबा सबसे बड़ा स्टेशन है। डिपो से ट्रेन सबसे पहले इसी स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां पर चार प्रवेश व निकास मार्ग बनना है, लेकिन अभी एक मार्ग ट्रायल रन के पहले तैयार होगा। यहां 216 गर्डर बिछाकर कान्कोर लेवल व प्लेटफार्म को तैयार किया गया है। यहां पर ट्रायल के पूर्व एक लिफ्ट, एस्केलेटर लगाई जाएगी।
24 घंटे चल रहा काम: 180 श्रमिक, 6 सुपरवाइजर, 4 मैनेजर जुटे

स्टेशन सुपर कारिडोर 6 : यहां पटरी बिछाने का काम पूरा हो गया है और स्टेशन के कान्कोर लेवल स्ट्रक्चर को तैयार में पांच दिन लगेंगे। 10 दिन में प्लेटफार्म का निर्माण हो जाएगा। ट्रायल रन के बाद ही यहां पर एस्केलेटर, लिफ्ट अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्लेटफार्म पर शेड लगाने का काम बाकी है, जो जल्द पूर्ण होगा।

24 घंटे चल रहा काम: 80 श्रमिक, 4 सुपरवाइजर, 2 मैनेजर जुटे

स्टेशन सुपर कारिडोर 5: मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म के ऊपर 18 लोहे के कालम लगाए जा चुके हैं और 22 लगना बाकी है। इसके बाद यहां शेड लगााया जाएगा। यह दूसरा स्टेशन हो जो एससी 3 स्टेशन के बाद तैयार होगा। यहां कान्कोर लेवल पर ग्रेनाइट पत्थर लगाया जा चुका है। पेंटिंग कार्य हो गया है। एक लिफ्ट डक्ट तैयार हो गई है।

24 घंटे चल रहा काम: 120 श्रमिक, 5 सुपरवाइजर, 4 मैनेजर जुटे

स्टेशन सुपर कारिडोर 4: यहां कान्कोर और प्लेटफार्म लेवल का स्ट्रक्चर बन गया अौर पटरियां भी बिछा दी गईं। शेड निर्माण ट्रायल रन के बाद होना है। ट्रायल रन से पहले समय बचने पर शेड निर्माण होने की संभावना हैं। ट्रायल रन तक सीढ़ी, एस्केलेटर व लिफ्ट भी लगाई जाएगी।

12 घंटे चल रहा काम: 80 श्रमिक, 4 सुपरवाइजर, 2 मैनेजर मौजूद

स्टेशन सुपर कारिडोर 3: इस स्टेशन पर छह लिफ्ट व आठ एस्केलेटर का प्रविधान है। ट्रायल रन के पहले दो लिफ्ट व दो एस्केलेटर चालू होंगे। स्टेशन की इमारत में रंगरोगन का कार्य भी किया जा रहा है। सीढ़ियों के किनारे जल्द ही हैंडरेल पाइप लगाएंगे।

24 घंटे तीन शिफ्ट मे काम: 250 श्रमिक, 8 सुपरवाइजर, 6 मैनेजर जुटे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.