ग्रेफाइट सिरेमिक्स ने इंदौर में खोली अपनी पहली गैलरी, आर्किटेक्ट्स और डिज़ाइनर्स के लिए नई सौगात

Updated on 28-01-2025 02:49 PM

इंदौर: जानी मानी ग्लेज्ड विट्रिफाइड टाइल्स (जीवीटी) और पॉलिश्ड ग्लेज्ड विट्रिफाइड टाइल्स (पीजीवीटी) निर्माता कंपनी ग्रेफाइट सेरामिक्स ने इंदौर में अपनी पहली गैलरी का उद्घाटन किया। प्रीमियम क्वालिटी जीवीटी और पीजीवीटी टाइल्स की उपलब्धता को बढ़ावा देने और प्रोडक्ट डिस्प्ले के लिए इंदौर की लोहा मंडी में रविवार, 26 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजे गैलरी का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।

इंदौर में ग्रैफ़ाइट गैलरी को आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिज़ाइनर बिल्डर और अपने घर के इंटीरियर को सूझ बूझ से डिजाईन करने वाले घर मालिको के लिए एक इमर्सिव एक्सपीरियंस के रूप में डिज़ाइन किया गया था। विजिटर्स को ग्रैफ़ाइट सिरेमिक्स की पेशकशों की पूरी श्रृंखला से रूबरू होने का अवसर मिला, जिसमें टाइल्स का एक शानदार और विशाल डिस्प्ले था, इस गैलरी ने निर्माण प्रक्रिया को दिखाया और अलग अलग सरफेस की फिनिशिंग की तुलना को आसानी से दिखाया। गैलरी में प्रोडक्शन फैसिलिटी के साथ आकर्षक 360-डिग्री वर्चुअल टूर भी थे, जिससे विजिटर्स को उत्कृष्टता के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता के बारे में गहरी समझ हासिल करने में मदद मिली।

इस अवसर पर ग्रेफाइट सेरामिक्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रवि पटेल ने कहा - "हमें इंदौर में अपनी पहली गैलरी का प्रदर्शन करने और इस शानदार शहर के बेहतरीन लोगों के लिए ग्रेफाइट सेरामिक्स की दुनिया लाने पर बेहद खुशी हुई। यह गैलरी हमारी यात्रा में एक मील का पत्थर है, जिसने आर्किटेक्ट्स, डिजाइनर्स और घर बनाने के इच्छुक लोगों को बेहतरीन क्वालिटी, आकर्षक डिज़ाइन, सक्षमता और इनोवेशन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को सीधे अनुभव करने का एक तरीका दिया. यही ग्रैफाइट सिरेमिक्स ब्रांड को नई परिभाषा देने वाले तत्त्व हैं। हमें विश्वास है कि यह गैलरी लोगों को सुन्दर और उपयोगी घर या ऑफिस बनाने के लिए प्रेरित करेगी।"

माहेश्वरी मार्केटिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रेम माहेश्वरी ने कहा, "इस भव्य गैलरी का उद्घाटन इंदौर और आसपास के लिए बड़ी सौगात रहा। ग्रेफाइट सेरामिक्स से जुड़कर हम अपने 25 वर्षों के टाइल्स व्यवसाय को आगे ले जाना चाहते हैं। प्रीमियम क्वालिटी और लगातार नयापन ग्राहकों की प्राथमिकता बन गई है, जिसमें यह गैलरी ग्राहकों को उनके सपनों का घर या ऑफिस बनाने में मदद करेगी।

ग्रैफाइट सेरामिक्स, इनोवेशन और हाई क्वालिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। यह 12 एकड़ भूमि में फैली एक आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का दावा करता है। 50 मिलियन स्क्वायर मीटर की एनुअल प्रोडक्शन कैपेसिटी के साथ, कंपनी 1200 मिमी x 1800 मिमी, 1200 मिमी x 1200 मिमी, 800 मिमी x 1600 मिमी और 600 मिमी x 1200 मिमी सहित बहुत सारे साइज़ में हाई क्वालिटी वाली 9 मिमी मोटी जीवीटी/पीजीवीटी टाइलों का विभिन्न प्रकार से उत्पादन करती है। ग्रेफाइट सेरामिक्स 10 अलग-अलग सरफेस का सिलेक्शन प्रदान करता है, जिन्हें प्रीमियम और ट्रेडिशनल केटेगरीज़ में बांटा गया है, जो अट्रैक्टिव डिज़ाइन फ्लेक्सिबिलिटी और एलीगेंस के साथ स्थानों को एक नया रूप देते हैं।

इसके अलावा, यह गैलरी एक्सपीरियंस्ड प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट के साथ गाइडेंस भी प्रोवाइड कराती है। यह प्रोफेशनल्स को उनके प्रोजेक्ट्स के लिए सही टाइल्स का चयन करने में मदद करते हैं, जिसमें डिज़ाइन, उपयोगिता और बजट जैसी महत्वपूर्ण चीज़े शामिल होती हैं। गैलरी में अलग अलग बिछाने के तरीके और 3D विजुअल दिखाने वाले इंटरैक्टिव डिस्प्ले भी थे, जिससे लोग यह देख सकें कि उनके स्थानों पर टाइल्स कैसे दिखेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.