भोपाल में हमीदिया अस्पताल की दीवार पर पोता हरा रंग:अतिक्रमण कर लगाया धार्मिक झंडा, जूडा ने की थाने में शिकायत

Updated on 05-07-2025 01:22 PM

भोपाल में हमीदिया अस्पताल परिसर की बाउंड्रीवॉल पर कुछ लोगों ने हरे रंग से पेंट करने के बाद वहां झंडा लगा दिया। शुक्रवार को अस्पताल के ब्लॉक-2 के पीछे इमरजेंसी के पास कुछ बाहरी लोग धार्मिक गतिविधियां करने लगे।

इसकी जब अस्पताल के जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों को जानकारी लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कहासुनी और विवाद की स्थिति बन गई। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इधर, जूनियर डॉक्टरों के संगठन जूडा ने इस पूरे मामले की शिकायत की है। जूडा के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने कहा कि हमने पुलिस थाना और अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की है।

पुराना है अतिक्रमण का विवाद यह कोई पहला मामला नहीं है जब हमीदिया अस्पताल परिसर में धार्मिक अतिक्रमण हुआ हो। पिछले साल भी लाइब्रेरी के पास बनी एक मजार को बढ़ाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। उस समय सिटी एसडीएम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर अतिक्रमण को चिह्नित किया था।

इसके बाद जिला प्रशासन, गांधी मेडिकल कॉलेज, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और अन्य विभागों की संयुक्त बैठक कर कार्रवाई करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

धर्मस्थलों की संख्या में इजाफा लगभग एक दशक पहले तक हमीदिया अस्पताल परिसर में केवल ऐतिहासिक ढाई सीढ़ी मस्जिद, एक छोटा हनुमान मंदिर, एक मस्जिद और दो छोटी मजारें थीं। लेकिन, बीते दस सालों में यहां तीन नए मंदिर बन गए हैं। आरोप है कि बाहरी लोगों ने पुराने मंदिर में समिति बनाकर दूसरे मंदिर भी खड़े कर दिए हैं।

उधर, एडमिन ब्लॉक के पास स्थित एक छोटी मजार को अतिक्रमण कर बड़ी मस्जिद में तब्दील कर दिया गया है। यह सब कुछ अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभागों की मिलीभगत या लापरवाही के चलते होता रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.