युवाओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना, संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर हुआ अभिनंदन

Updated on 04-07-2023 06:22 PM

भोपाल। अमरनाथ की यात्रा को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है क्योंकि यहीं पर भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। सावन माह में इस यात्रा का महत्व और बढ़ जाता है। इसे देखते हुए युवाओं का एक जत्था मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए निकला।

लालघाटी, हलालपुर, हनुमानगढ़, विजय नगर, सुल्तानिया रोड सहित क्षेत्र के शिव भक्तों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। यात्रा संयोजक आनंद सबधानी ने बताया कि हमारे क्षेत्र का जत्था जम्मू और फिर पहलगाम, चंदनवाड़ी के रास्ते बाबा बर्फ़ानी के दर्शन कर बालटाल से होता हुआ वैष्णोदेवी के दर्शन कर 9 दिनों की यात्रा पूर्ण कर वापस भोपाल आएगा।

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आनंद सबधाणी, पूर्व विधायक जितेंद्र डागा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी, अनिल शर्मा, सावन कुमार, राहुल बबेले ने सभी को शाल-माला पहनाकर बम बम भोले के जयकारों के साथ रवाना किया। यात्रा में भोपाल से वंदना सूर्यवंशी, विशाल शर्मा, राहुल मालवीय, दिनेश सूर्यवंशी, विजय शर्मा, राहुल सूर्यवंशी, आयुष रायकवार, द्वारका राव, रुचि सूर्यवंशी, आकाश रेकवार, आशीष मालवीय, आयुष कुमार, विशाल शर्मा, राहुल मालवीय, दिनेश कुमार, पीयूष शर्मा, विजय शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु शामिल थे।

स्टेशन पर जलसेवा का समापन
संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर पिछले 3 माह से चल रही जल सेवा का आज समापन हो गया। रेल सुविधा संघर्ष समिति ने लगातार तीन माह तक यात्रियों को उनकी सीट पर ही ठंडा पानी उपलब्ध कराया। मानसून की शुरुआत के साथ ही सेवा का समापन किया गया है। समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी ने बताया कि परमहंस संत हिरदाराम जी की असीम कृपा एवं प्रेरणा से प्रेरित होकर संघर्ष समिति पिछले 23 वर्षो से जल सेवा का पुनीत कार्य सुचारु ढंग से करती आ रही है। समिति का एकमात्र उद्देश्य यह है कि संत नगर के स्टेशन से गुजरने वाली यात्रियो को ठंडा जल एवं स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जाए। इस बात का पूर्ण ध्यान रखा जाता था। समिति ने इस काम में सहयोग करने वाले सभी सेवादारों का आभार प्रकट किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.