महाकाल की सवारी के साथ बढ़ रही भीड़, पालकी को संभालना मुश्किल

Updated on 27-07-2023 12:29 PM
 उज्जैन । श्रावण-भादौ मास में जैसे-जैसे बाबा महाकाल की सवारी का क्रम बढ़ रहा है, देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को निकली भगवान महाकाल की तीसरी सवारी में पांच किलो मीटर लंबे सवारी मार्ग पर हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सवारी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल थे। उनके सामने ही आपाधापी की स्थिति निर्मित हुई। भीड़ में कहार व पुजारियों के लिए पालकी को संभालना मुश्किल हो रहा था।


महाकाल महालोक बनने के बाद बढ़े दर्शनार्थी

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्री महाकाल महालोक का निर्माण होने के बाद लगातार दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है। श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। सवारी में लगातार दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है।


पालकी झूलने लगती है

श्रद्धालु बैरिकेड़स लांघकर सवारी मार्ग पर आ रहे हैं। इससे पालकी की सुरक्षा को लेकर खतरा उत्पन्न होता जा रहा है। सैकड़ों श्रद्धालु पालकी के आसपास का सुरक्षा घेरा तोड़कर भगवान को हार फूल अर्पित करने पहुंच जाते हैं। इससे पालकी झूलने लगती है और पुजारी व कहारों को इसे संभालन के लिए काफी मशक्कत करना पड़ती है। प्रशासन को सवारी मार्ग पर भीड़ नियंत्रण के लिए और कड़े कदम उठाना होंगे।


हादसा टला, बैलों की जगह ट्रैक्टर का उपयोग हो

सोमवार को सवारी में जिस गरुड़ रथ पर भगवान महाकाल शिव तांडव रूप में शामिल थे, उस रथ को बैल खींच रहे थे। मंदिर से शुरू होकर सवारी कुछ ही दूर पहुंची थी कि भारी भीड़ को देखकर बैल बिदक गए। रथ के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने बैलों को संभाला, बावजूद इसके पूरी सवारी में परेशानी होती रही। प्रशासन को रथ खींचने के लिए बैल के स्थान पर ट्रेक्टर का उपयोग करना चाहिए।


भीड़ में भगवान के अंगरक्षक दबे

पिछली तीन सवारी से मंदिर प्रशासन सभा मंडप में भीड़ नियंत्रित नहीं कर पा रहा है। सोमवार को तीसरी सवारी में भी सभा मंडप में मौजूद भीड़ अनियंत्रित हो गई। इससे पालकी नगर भ्रमण पर रवाना होते समय भगवान के अंगरक्षक महाकाल पाठक भीड़ में दब गए।


झांझ डमरू लेकर सवारी में घुस रहे सैकड़ों युवा

मंदिर व जिला प्रशासन सवारी में अनाधिकृत लोगों का प्रवेश भी प्रतिबंधित नहीं कर पा रहा है। प्रबंध समिति की बैठक में पारंपरिक नौ भजन मंडल को अनुमति देने का निर्णय लिया गया था। भजन मंडलों को सदस्य संख्या समिति रखने के निर्देश भी दिए गए थे। पहली सवारी में कुछ हद तक इस नियम का पालन भी हुआ। लेकिन दूसरी व तीसरी सवारी में सैकड़ों युवक झांझ डमरू लेकर अनाधिकृत रूप से सवारी में शामिल हो रहे हैं।

इनकी मौजूदगी से सवारी में भारी अव्यवस्था होती है, परंपरागत दलों को आगे बढ़ने में समय लगता है। इससे पालकी की चाल भी धीमी हो जाती है। यही कारण है पालकी समय पर मंदिर नहीं पहुंच पा रही है। प्रशासन को अनाधिकृत हुड़दंग करने वाले लोगों पर सख्ती से रोक लगाना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.