नकली दूध की फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही

Updated on 27-10-2021 06:03 PM

मुरैना कैलारस में खाद्य विभाग और पुलिस की टीम ने नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की  है   जिस वक्त छापा मारा गया उस समय फैक्ट्री के अन्दर डेढ़ सौ लीटर नकली दूध बनाने का घोल रखा हुआ था   उस घोल से करीब सौ  लीटर से अधिक नकली दूध बनाने के लिए तैयार किया गया  था। खाद्य विभाग और की टीम को देखकर फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई और वे भाग गये मौके पर अधिकारियों को दो सगे भाई मिल गए जो फैक्ट्री का कामकाज संभाल रहे  थे पुलिस ने दोनों के खिलाफ सबलगढ़ थाने में मामला दर्ज करा दिया है

आपको बता दें, कि दीपावली का त्योहार आते ही जिले में नकली मावा, पनीर दूध का कोराबार तेजी से बढ़ रहा है। खाद्य विभाग की टीम द्वारा लगभग हर दिन किसी किसी क्षेत्र में जाकर छापामार कार्रवाई की जा रही है   इस कार्रवाई में सबसे बड़ी बात जो सामने आई है कि नकली दूध बनाने में डिटरर्जेट पाउडर का उपयोग किया जा रहा है जो कि स्वास्थय के लिए बहुत ही हानिकारक होता है

15 टीन आरएम केमिकल के मिले है। यह दूध इसी केमीकल से बनाया जा रहा था   इसके अलावा मिल्क पाउडर भी मिला है जो दूध में मिलाया जाता था   इसके साथ ही रिफाइंड के भी लगभग दर्जन भर से अधिक टीन मिले हैं। दूध बनाने में रिफाइंड भी मिलाया जाता था। इस प्रकार दूध में आरएम केमीकल, डिटरर्जेट पाउडर, रिफाइंड तथा मिल्क पाउडर मिलाकर नकली दूध तैयार किया जाता था

इन दोनों संचालकों पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान टीम के सदस्यों ने पूछा कि फैक्ट्री का मालिक कौन है तो दो व्यक्ति सामने आए है जिनका नाम रुप सिंह कुशवाह राजेन्द्र सिंह कुशवाह है, यह दोनों सगे भाई हैं   इनकी कैलारस में डेयरी है जिसका लायसेंस भी इनके पास है। इसके अलावा घर में यह मिलावटी दूध बनाते थे जिसे यह डेयरी पर ले जाकर बेच देते थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र जैन ने बताया कि डेयरी के संचालक दोनों सगे भाइयों के खिलाफ कैलारस थाना में मिलावट करने  के साथ-साथ धारा 420 के तहत मामला दर्ज करा दिया गया है दूध के सेम्पल भी लिए गए है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.