गुजरात के सीएम दे रहे थे भाषण...गुल हो गई बिजली:भोपाल में बोले- अपने हाथ में क्या है, ये ऐसे समय में पता चलता है

Updated on 01-04-2025 11:58 AM

भोपाल आए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। तभी बिजली गुल हो गई। इससे सभागार में अंधेरा हो गया। एक मिनट में बिजली वापस आई। इसके बाद सीएम भूपेंद्र पटेल ने माइक चेक किया और कहा- अपने हाथ में क्या है, ये ऐसे समय में पता चलता है।

भूपेंद्र पटेल सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में सदाकाल गुजरात कार्यक्रम काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुजरातियों की एक कहावत है कि जहां एक गुजराती वहां सदाकाल गुजरात। ये साबित हो चुका है। स्वराज के लिए गुजरात के सपूत महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जोड़ी ने हमें स्वराज्य दिलाया। इसके बाद अपने गुजरात की जोड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और अमित भाई ने सुराज दिया।

गुजरातियों का स्वर्ण काल चल रहा भूपेंद्र सिंह ने कहा- गुजरातियों का स्वर्ण काल चल रहा है। गुजरातियों का मान-सम्मान बढ़ता जा रहा है। एक समय वो था जब गुजरात में न बिजली थी, पानी के लिए तो ट्रेन चलानी पड़ी थी। लेकिन, एक नेतृत्व आया जो कितना बड़ा बदलाव आया। ये नरेंद्र मोदी ने दुनिया को बता दिया।

गुजरात में ये परिस्थिति थी, मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री नहीं थे उस समय लोग कहते थे कि शाम के समय बिजली मिल जाए तो आनंद आ जाए। उस स्थिति के बाद जब मोदी जी जब मुख्यमंत्री बने तो गुजरात देश का ग्रोथ इंजन बना।

डिप्टी सीएम बोले- गुजरात साधारण भूमि नहीं मप्र के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा-भोपाल की एक विशेषता यह भी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा देश में पैदा की तो देश के सबसे स्वच्छ सिटी का अवॉर्ड इंदौर को मिला और सबसे स्वच्छ राजधानी का अवॉर्ड भोपाल को मिला।

देश को चाहे स्वतंत्र कराने का मामला हो उसमें महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में अपनी भूमिका निभाई वे गुजरात से आते थे और जब देश को अखंड भारत की आवश्यकता थी तो लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल ने भूमिका निभाई और अब जब देश को सुशासन की आवश्यकता है और आर्थिक महाशक्ति बनाने की आवश्यकता है तो ईश्वर के वरदान के रुप में नरेन्द्र मोदी हमको मिले हैं। वे भी गुजरात की भूमि से आते हैं इसलिए गुजरात कोई साधारण जगह नहीं हैं। ईश्वर का ऐसा वरदान है जिसके कारण आज देश आगे बढ़ रहा है।

मंत्री बोले- आपके चेहरे पर गुजराती पन की छलक गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी बोले- आपने सालों पहले गुजरात छोड़ा लेकिन, आज भी चेहरे पर गुजराती पन छलक रहा है। गुजरात सरकार यह कार्यक्रम देश के सभी राज्यों में कर रही है। जहां गुजराती समाज के लोग रहते हैं। आप सब लोग गुजरात के ब्रांड एंबेसडर हैं।

कोई 20 साल पहले कोई 50 साल पहले गुजरात से भोपाल और मप्र में आकर बस गए। लेकिन, आप गुजरात की बोली, संस्कृति के आधार पर यहां मेहनत करके अपने क्षेत्र में सफलता हासिल की है। हम आपका आभार मानते हैं।आपने इतने साल पहले गुजरात छोड़ा लेकिन आज भी आपकी बोली, भावना और चेहरे पर गुजराती पन छलक रहा है। आपकी आने वाली पीढ़ी ये विचार समझे।

एमपी के हीरे के हीरे को गुजरात में संवारते हैं वीडी शर्मा बोले- एमपी के हीरे को संवारने और चमकाने का काम गुजरात में होता है। एशिया का सबसे अच्छा डायमंड मेरे क्षेत्र पन्ना में निकलता है। उसकी फिनिशिंग-पॉलिसिंग सूरत में होती है। मैं ऐसा मानता हूं कि मप्र के विकास में और खासकर आदिवासी क्षेत्र के विकास में अभी तक किसी ने सबसे ज्यादा काम किया है तो राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने किया है।

फूड फेस्टिवल और गुजराती मंदिरों के वर्चुअल दर्शन

गुजरात राज्य बिन-निवासी गुजराती फाउंडेशन द्वारा भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में गुजराती फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर गायिका भूमि त्रिवेदी की प्रस्तुति और गुजरात के प्रमुख मंदिरों के वर्चुअल दर्शन की भी व्यवस्था की गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.