प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में विकसित गुजरात मॉडल सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

Updated on 16-09-2024 06:28 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार प्रगति पथ पर अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में विकसित हुआ गुजरात मॉडल सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय है। देश में ऊर्जा तथा विशेष कर नवकरणीय ऊर्जा क्षमता में वृद्धि को अभियान के रूप में लेना प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता को दर्शाता है। री-इन्वेस्ट 2024 कार्यक्रम इसी कड़ी में आज गुजरात में आयोजित किया गया है।

भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिभर बनाने में हर संभव योगदान देगा मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन कम करने और सोलर एनर्जी-विंड एनर्जी, हाइडल पावर के क्षेत्र में गतिविधियों का विस्तार इस कार्यक्रम में विचार-विमर्श के प्रमुख बिंदु हैं। बिना ऊर्जा के विकास संभव नहीं है। वर्तमान परिदृश्य में नवकरणीय ऊर्जा सोने पर सुहागा जैसी है और इस दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे प्रयास देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नवकरणीय ऊर्जा के माध्यम से वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य दिया है, इसे प्राप्त करने में मध्यप्रदेश अपना हर संभव योगदान देगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने री-इन्वेस्ट 2024 कार्यक्रम में नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास पथ पर अग्रसर होने संबंधी मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधी नगर में मीडिया से चर्चा में यह बात कही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.