बारदाना गोदाम में भड़की आग से लाखों रुपये का बारदाना जला

Updated on 24-04-2023 12:25 AM
कटनी, नईदुनिया प्रतिनिधि। जिले के कुठला थाना अंतर्गत बारदाना गोदाम में आग भड़कने से उसमें रखा लाखों रुपये का बारदाना जलकर राख हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची नगर निगम के दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं गोदाम में अंदर जाने का रास्ता पर्याप्त न होने के कारण जेसीबी की मदद से दीवाल को तोड़ते हुए रास्ता बनाया गया है। हादसा सुबह 5 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जिसके बाद सुबह 6 बजे से सुबह 9 बज तक लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

सुबह धुआं उठते देखा तो चला पताः

जानकारी के अनुसार कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका ग्राम पंचायत के सामने रवि रंजन जायसवाल की बारदाना की गोदाम है। आज सुबह 5 बजे रवि के पिता टहलने निकले तो उन्होंने अपनी गोदाम में से धुआं उठता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी और जिला पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को जानकारी दी। जिस पर मौके पर दमकल कर्मियों का अमला वाहन लेकर पहुंचा। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही थी। जिसके बाद दमकल की 2 और गाड़ियों को बुलाया गया जिनके द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। सुबह 9 बजे तक मौके पर तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग लगातार बढ़ती ही जा रही थी।

40 से 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमानः

बारदाना गोदाम में आग लगने का प्रारंभिक कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है। वहीं गोदाम मालिक ने बताया कि गोदाम में लगभग तीन से चार लाख बारदाना रखा हुआ था और आग लगने के कारण 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान की संभावना है। आग लगने के बाद आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.