कमला नेहरू सांदीपनि कन्या स्कूल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव:स्टूडेंट्स को मिलेंगी साइकिलें, सीएम ने किया 36 करोड़ के आधुनिक स्कूल भवन का लोकार्पण

Updated on 10-07-2025 01:44 PM

भोपाल के तात्या टोपे नगर स्थित कमला नेहरू सांदीपनि कन्या स्कूल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव-निर्मित, सर्व-सुविधायुक्त स्कूल भवन का लोकार्पण किया। वे नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत विद्यार्थियों को साइकिल बांटेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह कर रहे हैं। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री और भगवान दास सबनानी सहित अन्य उपस्थित हैं।

4.30 लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगी नि:शुल्क साइकिलें मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसी कार्यक्रम से प्रदेशव्यापी नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना का शुभारंभ करेंगे। वर्ष 2025-26 में इस योजना के तहत राज्यभर के करीब 4 लाख 30 हजार पात्र विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की जाएंगी। इस महत्वाकांक्षी योजना पर 195 करोड़ रुपए व्यय होंगे। साइकिल मिलने पर दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में सुविधा होगी।

36 करोड़ की लागत से बना सांदीपनि स्कूल का नवीन भवन कमला नेहरू सांदीपनि कन्या स्कूल का भवन 36 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें सर्व-सुविधायुक्त लैब, एक विशाल लाइब्रेरी और एक मॉडर्न ऑडिटोरियम शामिल हैं। इसके अलावा, विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए स्मार्ट डिजिटल कक्षाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग, करियर काउंसिलिंग और इनडोर-आउटडोर खेल की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। स्कूल के आसपास के 10 किलोमीटर की दूरी से आने वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क परिवहन की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित और सुलभ शिक्षा मिल सकेगी।

प्रदेशभर में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश के समस्त विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इन कार्यक्रमों के दौरान छात्रों को प्रार्थना सभा में गुरु पूर्णिमा के महत्व और भारतीय पारंपरिक गुरु-शिष्य संस्कृति के बारे में जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों के लिए पुरानी गुरुकुल व्यवस्था और भारतीय संस्कृति पर उसके प्रभाव विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई हैं। गुरु पूर्णिमा के दूसरे दिन, मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन, शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा गुरुओं के महत्व पर व्याख्यान और गुरुजनों एवं शिक्षकों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह उत्सव भारतीय परंपराओं और शिक्षा के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.