गुरु अपने सेवक को कांच से सोना बना देते हैं : भाई चमनजीत

Updated on 06-11-2023 12:42 PM

 भोपाल। सिख पंथ के महान रागी जत्था भाई चमनजीत सिंह लाल दिल्ली वाले ने गुरु रामदास जी की महिमा का वर्णन किया। सुबह के समय शिवाजी नगर सिंधु भवन में कीर्तन दरबार सजा। रात के समय ईदगाह हिल्स गुरुनानक टेकरी में दरबार सजाया गया। भाई चमनजीत ने प्रवचन के द्वारा और शब्द कीर्तन गुरबाणी के द्वारा संगत को निहाल किया।

गुरू की महिमा का वर्णन करते उन्होंने कहा कि गुरू चाहे तो शिष्य को कांच से कंचन (सोना) बना देता है। गुरु के शब्द में इतनी करामात है। जब गुरु के शब्द का ज्ञान शिष्य प्राप्त कर लेता है। शिष्य कांच के समान होता है जिसकी कोई मूल्य नहीं होता, उसको गुरु कंचन सोना कर देते हैं।पारस के साथ लोहा भी छू जाए, लोहे को सोना कर सकता है, लेकिन सतगुरु ऐसे पारस है वह सेवक को भी सद्गुरु बना सकते हैं, अपने सामान बना सकते हैं। पारस लोहे को सोना तो बन सकता है लेकिन पारस लोहे को पारस नहीं बन सकता। गुरु सेवक को वह अपने सामान बना देता है। जैसे गुरु नानक देव जी ने भाई लहना जी को गुरु नानक साहिब ने अपना रूप बना लिया। गुरु अंगद देव साहब जी ने गुरु अमरदास जी को अपना रूप कर दिया इसी तरह गुरु अमर दास जी ने गुरु रामदास को अपना रूप कर दिया। दोनों कीर्तन दरबार में गुरचरण सिंह अरोड़ा,घनश्याम थरानी, बसंत चेलानी सहित सिख समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.