दो महीने में चालू होगा हबीबगंज रेल अंडरपास

Updated on 01-01-2022 06:05 PM

भोपाल हबीबगंज रेल अंडरपास अगले दो महीने में शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से रोजाना डेढ़ लाख रहवासियों को फायदा होगा। ये बिना रुकावट रेलवे ट्रैक पार कर एक से दूसरी ओर निकल सकेंगे। ये जाम में नहीं फंसेंगे और बारिश इनका रास्ता नहीं रोकेगी।

अभी इन्हें हबीबंगज इलाके में रेलवे ट्रैक के नीचे बनी पुलिया से होकर आना-जाना करना पड़ रहा है। यह पुलिया बारिश का पानी निकलने के लिए वर्षों पूर्व बनाई थी। अब इसी पुलिया के नजदीक ट्रैक के नीचे रेल अंडरपास बनाया जा रहा है। रेलवे का दावा है कि मार्च 2022 तक इसे शुरू कर देंगे। वर्तमान में रेलवे ट्रैक के नीचे सीमेंट के बाक्स रखने का काम पूरा हो चुका है। रेल अंडरपास बनाने के लिए यही काम सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण होता है जो कि पूरा हो चुका है।

हबीबगंज नाका से सावरकर सेतु के बीच ट्रैक के नीचे पुलिया है। यहीं पुलिया बरखेड़ा पठानी, एम्स, भेल, आइएसबीटी, अन्न नगर, साकेत नगर, शक्ति नगर समेत आसपास के हजारों रहवासियों को शाहपुरा, दस नंबर, 11 नंबर मार्केट, बि_ मार्के, अरेरा हिल्स के हिस्से, कोलार तिराहा, लिंक रोड नंबर एक, मनीषा मार्केट से जोड़ती है। इन क्षेत्रों के रहवासी भी इसी पुलिया का उपयोग बरखेड़ा पठानी, एम्स, भेल, आइएसबीटी, अन्न नगर, साकेत नगर, शक्ति नगर और होशंगाबाद रोड पर निकलने के लिए करते हैं।

 जब बारिश होती है तो पुलिया में पानी भर जाता है और आवागमन बंद हो जाता है। यही स्थिति जाम के समय बनती है जो नए रेल अंडरपास के बनने के बाद पूरी तरह खत्म हो जाएगी। भोपाल रेल मंडल के डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने कहा है कि रेल अंडरपास चालू कराने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। रेलवे के इंजीनियरों को कहा है कि मार्च तक हर हाल में रेल अंडरपास चालू कर दें। कोई दिक्कत आती हैं तो उसे दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मदद लेने को कहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.