पुरी बेलने वाली से हलवाइयों ने किया था दुष्कर्म, कोर्ट में मुकर गई महिला, जज ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

Updated on 13-02-2025 12:57 PM

भारत में रेप विक्टिम को पहले दुष्कर्म का दर्द झेलना पड़ता है. उसके बाद इंसाफ के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया के दौरान समाज का दंश झेलना पड़ता है. यही वजह है कि कई रेप विक्टिम्स अपने साथ हुए अपराध को छिपा जाती हैं. साथ ही जो साहस कर सामने आती भी हैं, वो भी कानूनी लड़ाई के दौरान हार कर कई बार अपने कदम पीछे खींच लेती है. ग्वालियर में साल 2021 में हुए एक गैंगरेप मामले में कुछ ऐसा ही हुआ था.


इस रेप केस में एक अधेड़ महिला के साथ दो लोगों ने रेप किया था. महिला को निवस्त्र और घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे. महिला एक हफ्ते अस्पताल में पड़ी रही थी. पुलिस को शुरुआत में दिए बयान में महिला ने रेपिस्ट की पहचान की थी. लेकिन जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो महिला ने आरोपियों को पहचानने से इंकार कर दिया. पुलिस ने इसके बाद केस बंद करने की तैयारी कर दी थी लेकिन ग्वालियर जिला कोर्ट ने सारे सबूतों के आधार पर आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुना कर इतिहास रच दिया.


ये था मामला


दुष्कर्म का ये मामला मार्च 2021 में सामने आया था. पीड़िता हलवाइयों के साथ शादी-पार्टी में पुरी बेलने का काम करती थी. घटना वाले दिन महिला के घर एक शख्स ने आकर उसे ठेकेदार दिलीप के पास चलने को कहा. महिला उसके साथ चली गई. अज्ञात शख्स और दिलीप ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. उसे घायल कर दिया और बिना कपड़ों के वहीं छोड़ दिया. अगले दिन तक महिला बेहोश रही. जब आसपास के लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी गई. अस्पताल में महिला ने आरोपियों का नाम लिया था.


यूं सुनाया फैसला


अपने बयान में महिला ने आरोपियों की पहचान की थी लेकिन कोर्ट में वो मुकर गई. लेकिन कोर्ट ने रेप केस की जांच के दौरान मिले डीएनए रिपोर्ट के आधार पर सजा सुनाई. महिला की बॉडी से मिले स्पर्म दिलीप ठेकेदार और अज्ञात शख्स, जिसकी पहचान राजू के तौर पर हुई, के पाए गए थे. इसी आधार पर कोर्ट ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.