हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक बने डा. सुनीत टंडन, सोमवार को ग्रहण करेंगे पदभार

Updated on 08-03-2024 12:07 PM
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में नए अधीक्षक की नियुक्ति हो गई है। गांधी मेडिकल कालेज के अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डा. सुनीत टंडन को अधीक्षक बनाया गया है। इसके आदेश गुरुवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए। डा. सुनीत टंडन सोमवार को अधीक्षक का चार्ज लेंगे।
बता दें कि पूर्व अधीक्षक डा. अशीष गोहिया ने व्यक्तिगत कारणों के चलते करीब एक माह पहले इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से आधीक्षक का पद रिक्त था। इसके चलते अस्पताल संबंधी कामकाज की कई महत्वपूर्ण फाइले लंबित हैं। मार्च के लिए आए बजट से होने वाली खरीदी प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों की पेंशन, वेतन और ग्रेच्युटी के काम अटक गए हैं। मरीजों के भोजन से जुड़े बिल सहित अन्य काम लंबित पड़े हुए हैं।

कब-कब क्यों हटे अधीक्षक

डा. डीके पाल : दिसंबर 2016 में परिसर में पड़े एक लावारशि के शव की आंख को चूहों ने नोच लिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही मानते हुए डा. पाल को पद से हटा दिया।

डा. दीपक मरावी : दिसंबर 2016 में ही डा.मरावी अधीक्षक बने। सख्त रवैये के चलते उन्हें हटाने के लिए आंदोलन हुए। आखिरकार अप्रैल 2018 में उन्हें हटा दिया गया।

डा. एके श्रीवास्तव : अप्रैल 2018 से जुलाई 2020 तक अधीक्षक रहे। कोरोना संक्रमण में से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से उन्हें हटा दिया गया था।

डा. आइडी चौरसिया : वह जुलाई 2020 से अप्रैल 2021 तक अधीक्षक रहे। रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी होने पर उन्हें हटा दिया गया था।

डा. लोकेन्द्र दवे : वह अप्रैल से नवंबर 2021 तक अस्पताल अधीक्षक रहे। शिशु रोग वार्ड में आग लगने की घटना के बाद उन्हें हटा दिया गया था।

डा. दीपक मरावी : दूसरी बार नवंबर 2021 से 27 जून 2022 तक पदस्थ रहे। 50 से ज्यादा नर्सों द्वारा छेड़छाछ का आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा।

डा. आशीष गोहिया : 27 जून 2022 को हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक बनाए गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.