भोपाल के सबसे बड़े अस्पताल वाला हमीदिया रोड आज से वन वे, जान लें नया ट्रैफिक रूट

Updated on 17-10-2024 11:46 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिर एक बार बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन देखने को मिल रहा है। पुराने शहर में हामीदिया रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन होने वाला है। यह रूट डायवर्जन अल्पना ट्राईसेक्शन से भोपाल टॉकीज तक सड़क निर्माण कार्य के लिए हो रहा है। यह 17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों परेशानियों का सामना न करना पड़े इसलिए यह जानकारी दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) से लेकर मेंटेनेंस डिवीजन-1, और सड़क निर्माण करने वाली कंपनी ने यह जानकारी ट्रैफिक पुलिस से साझा की थी।

डायवर्जन के लिए इन रास्तों का इस्तेलाम करें


अगर आपको अल्पना ट्राईसेक्शन से भोपाल टॉकीज जाना है, तो नादरा बस स्टैंड से होते हुए वनवे रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं। भोपाल टॉकीज से अल्पना ट्राईसेक्शन जाने के लिए सिंधी कॉलोनी चौराहा, अग्रवाल धर्मशाला, सपना लॉज ट्राईसेक्शन और समानांतर रोड से होकर जा सकते हैं।

भोपाल टॉकीज से यह है ऑप्शनल रास्ता


भोपाल टॉकीज से नादरा बस स्टैंड जाने के लिए भी सिंधी कॉलोनी चौराहा, अग्रवाल धर्मशाला और सपना लॉज ट्राईसेक्शन वाला रास्ता ही लेना होगा।


हेल्पलाइन नंबर हुए जारी


किसी भी मदद के लिए ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 या 2443850 पर संपर्क करें। आप 7587602055 पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। पहले भोपाल शहर में चल रहे मेट्रो के काम के कारण कई रास्तों महीनों तक बंद रखा जा चुका है। ऐसे ही एक और रास्ते को लंबे समय के बाद खोला जाने का काम किया जा रहा है। दरअसल, हबीबगंज नाका सभी लोगों के लिए खुलने जा रहा है। इससे शहर में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.