आयुष्मान में हमीदिया के अटके 6.6 करोड़ रुपए पास:​​​​​​​नई व्यवस्था लागू

Updated on 07-08-2025 06:52 PM

हमीदिया अस्पताल में आयुष्मान योजना से जुड़ी समस्याओं का बड़ा समाधान हुआ है। नई व्यवस्था लागू होने से दो साल से अटके 6.6 करोड़ रुपए के बिल पास हो गए हैं। साथ ही अब मरीजों के आयुष्मान कार्ड 24 घंटे में तैयार होंगे और डॉक्टरों को तय इंसेंटिव भी मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ आयुष्मान मरीजों का कन्वर्जन रेट 35% (1 जुलाई) से बढ़कर 60% (1 अगस्त) तक पहुंच गया है।

यह बदलाव पुराने खराब ट्रैक रिकॉर्ड को सुधराने के लिए किया गया है। दरअसल, मध्यप्रदेश की राजधानी में स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) आयुष्मान योजना के तहत इलाज मुहैया कराने में पिछड़ा हुआ था। जीएमसी के हमीदिया अस्पताल में 1 जुलाई तक की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे मरीज जो आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र थे लेकिन उनके पास कार्ड नहीं था, उनका कन्वर्जन रेट सिर्फ 35 प्रतिशत था।

यानी 100 मरीजों में से केवल 35 का कार्ड ही अस्पताल प्रबंधन बना पा रहा था। यही नहीं, आयुष्मान पोर्टल पर गलत या अधूरी जानकारी भरने के कारण पिछले दो साल में 6.62 करोड़ रुपए के बिल भी अटके थे। इस स्थिति को देखते हुए, आयुष्मान योजना की जिम्मेदारी हमीदिया अस्पताल प्रबंधन से लेकर जीएमसी प्रबंधन ने अपने पास ले ली है।

5 साल से डॉक्टरों को नहीं मिला इंसेंटिव हमीदिया अस्पताल में पिछले 5 साल से आयुष्मान योजना का संचालन चुनौतीपूर्ण था। कम कन्वर्जन रेट, इलाज के बाद पोर्टल पर गलत जानकारी डालने से बिल अटकना और वेंडर का बकाया बढ़ने पर जरूरी सामान की सप्लाई रुक जाना बड़ी समस्या थी। पहले आयुष्मान योजना से मिलने वाली राशि से वेंडरों का भुगतान किया जाता था, जिससे डॉक्टरों को इंसेंटिव नहीं मिल पा रहा था।

अब मिलेगा डॉक्टरों को इंसेंटिव जीएमसी डीन डॉ. कविता एन सिंह ने बताया कि अब डॉक्टरों को आयुष्मान मरीज का इलाज करने पर तय इंसेंटिव मिलेगा। हमने वेंडरों के पुराने बिल चुका दिए हैं। अब आने वाली राशि से डॉक्टरों को इंसेंटिव और मरीजों की सुविधाओं पर खर्च होगा।

24 घंटे नो पेंडेंसी रूल लागू जीएमसी में 24 घंटे नो पेंडेंसी रूल लागू किया गया है। इसके तहत 15 नए आयुष्मान मित्र अपॉइन्ट किए गए हैं। हर क्लीनिकल विभाग में एक आयुष्मान कोऑर्डिनेटर भी बनाया गया है। ये विभागाध्यक्ष के साथ मिलकर सभी कार्य 24 घंटे में पूरे करेंगे। पेंडिंग कार्य की जानकारी रजिस्टर में दर्ज होगी और नोडल ऑफिसर द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी।

इधर, 15 अगस्त से आयुष्मान मित्र एप्रन पहनेंगे, जिस पर आयुष्मान मित्र का लोगो होगा ताकि मरीज और परिजन उन्हें आसानी से पहचान सकें। इसके अलावा कार्ड बनाने के लिए 13 नई बायोमैट्रिक मशीनें भी खरीदी गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.