हमीदिया के वार्डबॉय को नहीं मिला वेतन:बोले-राशन भी ख़त्म हुआ, अधिकारी कहते-नौकरी छोड़ दो; सोमवार को फिर कर सकते हैं हड़ताल

Updated on 13-12-2024 02:22 PM

मकान मालिक बोल रहे हैं कमरे का किराया नहीं दे सकती तो रूम खाली कर दो। स्कूल वाले बोल रहे हैं कि बच्चों की फीस नहीं दे नहीं दी तो उन्हें स्कूल मत भेजो।

8.5 हजार रुपए सैलरी है हमारी, वह भी तीन महीने से नहीं मिली, सैलरी की बात करो तो सुपरवाइज़र कह देते हैं कि दूसरी जगह ढूंढ लो, यह कहना है हमीदिया अस्पताल की वार्ड बॉय के रूम में काम करने वाली पूजा का, जो अयोध्या बाइपास पर किराए के मकान में रहती हैं।

बता दें 500 के करीब वार्ड बॉय और टेक्नीशियन ने 10 दिसंबर को सैलरी नहीं मिलने के चलते अस्पताल परिसर में हड़ताल की थी। जिसके बाद उन्हें जल्द सैलरी देने का आश्वासन उनकी कंपनी व प्रबंधन ने दिया था। जिसके बाद हड़ताल खत्म की गई। शुक्रवार रात 8 बजे तक सैलरी नहीं आ सकी हैं। वहीं वार्ड बॉय ने इस मामले में दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में अपनी परेशानियों को साझा किया।

घर का राशन खत्म हुआ वार्ड बॉय तरुण लोधी ने बताया कि मैं भानपुर के पास किराए के घर में रहता हूं, बच्चों की फीस तो जा नहीं पा रही थी और अब घर में खाने-पीने को भी दिक्कत होने लगी हैं। मेरे दो बच्चे हैं, स्कूल वाले फीस का बोल रहे हैं। मगर हमारी सैलरी नहीं मिलने के चलते परेशानी हो रही है। घर में राशन भी खत्म हो गया है, कुछ समझ ही नहीं आ रहा है।

सीनियर्स से बोले तो वह कहते हैं कि छोड़ दो नौकरी, अब यह समझ नहीं आता कि 8 हजार रुपए सैलरी में हम इतनी मुश्किल से घर चला रहे हैं और ऊपर से वह भी समय पर नहीं मिल रही हैं।

पैदल आती हूं अस्पताल एक अन्य महिला वार्ड बॉय परिवर्तित नाम (हिना) ने बताया कि मुझे सात साल हो गए हैं यहां पर वार्ड बाय के तौर पर काम करती हूं, मैं नादरा बस स्टैंड के पास रहती हूं, परिवार में बड़ी हूं तो सारी जिम्मेदारियां मेरी हैं, अब सैलरी नहीं आने के चलते फैमिली को बहुत स्ट्रगल करना पड़ रहा है, फैमिली वालों की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं, तीन महीने से सैलरी नहीं आई है , बोनस भी नहीं आया है, सैलरी काटकर देते हैं कलेक्टर रेट भी बढ़ गया है। अब तो घर में खाने पीने का सामान भी खत्म हो गया है। बस से आने जाने का किराया भी नहीं है। कई बार पैदल आती जाती हूं तो कई बार कोई लिफ्ट दे देता है।

फिर हो सकती है हड़ताल हड़ताल करने वाले वार्ड बॉय की माने तो उन्हें प्रबंधन ने शुक्रवार या शनिवार तक सैलरी आने की बात कही है, उनका कहना है कि अगर सैलरी नहीं मिली तो सोमवार को फिर से यह वार्ड बॉय हड़ताल पर जाएंगे। बता दें हमीदिया अस्पताल में रोज 2500 से अधिक की ओपीडी रहती है। वहीं 60 से अधिक ऑपरेशन होते हैं। वार्ड बॉय जहां एक तरफ जांच आदि के लिए मरीजों को मदद करते हैं वहीं टेक्नीशियन कई तरह की मशीन हेंडलिंग के अलावा पर्चे आदि बनाने का काम करते हैं।

नहीं मिल पा रही सैलरी गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ने एजाइल कंपनी को पिछले तीन महीने से पेमेंट नहीं किया है। इसके चलते कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी रोक दी। कंपनी की 15 करोड़ से अधिक की रकम जीएमसी पर बकाया होने की बात सामने आई हैं।

दो महीने जब कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, तब कंपनी को 1 करोड़ रुपए दिए गए। जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी जारी की गई। हालांकि उसमें दिवाली बोनस नहीं था। इससे पहले इन कर्मचारियों ने तीन से चार बार कंपनी को पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र के जवाब में कंपनी ने सिर्फ आश्वासन दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.