भोपाल को पाकिस्तान में शामिल करना चाहते थे हमीउल्ला':निगम अध्यक्ष ने लगाया आरोप

Updated on 25-07-2025 12:18 PM

भोपाल रियासत के नवाब हमीउल्ला के नाम से बने मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया हॉस्पिटल के नाम बदलने को लेकर सियासत गरमा गई है। नगर निगम की बैठक में अस्पताल के साथ स्कूल और कॉलेज के नाम बदलने का प्रस्ताव भी पास हो चुका है। इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद आमने-सामने आ चुके हैं। नौबत हाथापाई तक आ गई। प्रस्ताव अब प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिख चुके हैं। साथ ही व्यक्तिगत भी मिलने वाले हैं। नाम बदलने के मुद्दे पर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी से बात की और जाना कि आखिर उन्होंने यह मांग क्यों उठाई? वहीं, अब निगम में प्रस्ताव पास होने पर आगे क्या होगा?

सूर्यवंशी बोले- पाकिस्तान का वजीर बनने का सपना था अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा, नवाब हमीउल्ला गद्दार थे, यह मैं ही नहीं पूरे भोपाल के देशभक्त मानते हैं। सबको पता है कि भोपाल की रियासत को नवाब हमीउल्ला ने 2 साल तक भारत में विलय नहीं होने दिया, बल्कि वे पाकिस्तान में शामिल कराना चाहते हैं। वे पाकिस्तान का वजीर बनना चाहते थे। ये मेरे शब्द नहीं है, बल्कि इतिहास है।

इसके लिए देशभक्तों को विलिनीकरण आंदोलन चलाना पड़ा। हमीउल्ला ने यह नौबत पैदा कर दी थी। आंदोलन करने वाले राष्ट्रभक्तों पर नवाब ने गोलियां चलवाई। क्या ये देशभक्ति की श्रेणी में आता है? वह देश का गद्दार था। ये प्रमाण है। कांग्रेसी साथ देते हैं, ये भी सामने आ चुका है।

जब बीजेपी के पार्षद देवेंद्र भार्गव प्रस्ताव को रख रहे थे, तो कांग्रेसी पार्षदों को भारत माता की जय बोलना था लेकिन वे राष्ट्रभक्तों को गोली से भुनने और तिरंगे का अपमान करने वालों के साथ थे।

अब सरकार के पाले में गेंद निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बताया कि निगम ने प्रस्ताव पास कर दिया है, जो सरकार को भेजा जाएगा। सरकार की ओके होते ही स्कूल, उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के पास प्रस्ताव पहुंचेगा, जो इसकी आगे की प्रक्रिया करेंगे।

पत्र भी लिख चुके अध्यक्ष निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने जून में भी सीएम को लिखे पत्र में नवाब हमीउल्ला के नाम से भोपाल में संचालित हमीदिया अस्पताल, कॉलेज और स्कूल का नाम बदलकर राष्ट्रभक्तों के नाम से किए जाने की मांग की थी। पत्र में लिखा कि निगम को सड़कों और चौराहों के नामकरण करने का अधिकार है। इसलिए सितंबर-23 में हमीदिया रोड का नाम बदलकर गुरुनानक मार्ग कर दिया गया है।

चूंकि, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल समेत अन्य संस्थाओं के नाम परिवर्तन करने का अधिकार भोपाल निगम को नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन्हें बदलें। इस संबंध में जल्द ही सीएम डॉ. यादव से व्यक्तिगत रूप से भी मिलूंगा।

पार्षद बोले-मुझे सदन के बाहर देख लेने की धमकी दी निगम बैठक में प्रस्ताव रखने वाले बीजेपी के पार्षद देवेंद्र भार्गव ने बताया कि हमीदिया अस्पताल, स्कूल और कॉलेज। ये तीन नाम ऐसे हैं, जो पूर्व नवाब हमीउल्ला के नाम पर है। इसे बदलने के लिए मैंने प्रस्ताव रखा। ये मेरा अधिकार है। देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था, लेकिन भोपाल 2 साल बाद हुआ। यहां पर पोस्ट मास्टर ने जब तिरंगा फहराया तो लाठियां बरसाई गई।

दो साल के बाद भोपाल आजाद हो सका। भारत सरकार ने नवाब की संपत्ति शत्रु संपत्ति घोषित कर रखी है। यह मैंने तो किया नहीं। ऐसे में मैं नवाब को महामहिम तो कह नहीं सकता। विपक्ष ने सदन की परंपरा को तोड़ा है और मुझे सदन के बाहर देख लेने की धमकी भी दी है।

कांग्रेस विधायक ने कहा- नवाब को गद्दार कहना गलत

नाम बदलने की सियासत भी गर्म है। इसे लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। सदन में कांग्रेस पार्षदों ने आपत्ति ली और हंगामा किया तो बाहर मध्य विधायक आरिफ मसूद ने ऐतराज जताया। विधायक मसूद ने कहा कि, सबसे पहले, उन्होंने भोपाल के नवाब को "गद्दार" कहकर संबोधित किया, जो सरासर गलत है। यह जानना जरूरी है कि देश की 526 रियासतों में से केवल भोपाल रियासत ही थी, जिसने 1929 में महात्मा गांधी को सरकारी मेहमान के रूप में आमंत्रित किया था और तीन दिनों तक उनका आतिथ्य किया था।

दूसरा, परिषद में हमीदिया अस्पताल, कॉलेज और स्कूल के नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और एहसान फरामोशी जैसा प्रतीत होता है। इतिहास गवाह है कि नवाब हमीदुल्ला खान ने इन संस्थानों की स्थापना के लिए अपनी निजी संपत्ति दान में दी थी। नाम इस तरह बदले जा रहे हैं, जैसे ये इनकी संपत्ति हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.