टपरे में फांसी पर लटका मिला था कंकाल, पत्नी सहित दो पर केस दर्ज

Updated on 01-12-2023 12:10 PM

भोपाल। गांधी नगर थाना पुलिस ने एक अक्टूबर को लाऊखेड़ी के एक टपरे में युवक का फांसी पर लटका कंकाल बरामद किया था। शव की शिनाख्त करने के बाद हुई जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके मथुरा निवासी मित्र के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का दर्ज किया है।

गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: ग्वालियर निवासी 25 वर्षीय विनोद पुत्र केशर चौहान लाऊखेड़ी में पत्नी पिंकी और दो बच्चों के साथ रहता था। निजी काम करने वाले विनोद की शादी 2017 में कोलार क्षेत्र में रहने वाली पिंकी के साथ हुई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। घर के पास ही उसने स्वयं का एक टपरा भी बना लिया था। इस बीच इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पिंकी का परिचय मथुरा निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा नाम के युवक से हो गया था। दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत होने लगी थी। इस बात का पता चलने पर विनोद ने पिंकी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानती नहीं थी। विनोद ने जब धर्मेंद्र से फोन पर बात कर उसे उसकी पत्नी से बात करने से मना किया, तो उसने अपशब्द कहना शुरू कर दिए थे। इससे विनोद तनाव में रहने लगा था।

पत्नी को मायके जाने से मना किया था

17 सितंबर को पिंकी ने विनोद से तीज का त्योहार मनाने के लिए कोलार स्थित अपने मायके जाने के लिए बोला, तो विनोद ने मना कर दिया था। उसके बाद विनोद अपने काम पर चला गया था। काम से जब वह लौटा तो उसने घर पर ताला लगा देखा था। पिंकी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इस बात से परेशान होकर संभवत: विनोद ने उसी दिन उसने टपरे में जाकर फांसी लगा ली थी। उधर त्योहार मनाने के बाद पिंकी जब लाऊखेड़ी पहुंची, तो उसने घर पर ताला लगा देखा। पति के ग्वालियर जाने की बात समझकर वह वापस मायके चली गई। दोबारा लाऊखेड़ी जाने पर भी जब पिंकी ने घर में ताला देखा तो ग्वालियर फोन कर उसने पति के बारे में पूछा तो पता चला कि वह ग्वालियर भी नहीं पहुंचा है। उधर विनोद की मां भी बेटे की तलाश में भोपाल आई। मामला थाने तक पहुंचा। तलाश करने के दौरान विनोद के टपरे में फंदे पर लटका एक शव बरामद हुआ। उसकी पहचान विनोद के रूप में हुई थी। उधर पत्नी और धर्मेंद्र से परेशान होकर पूर्व में विनोद ने गांधी नगर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। पूर्व में दर्ज कराई गई शिकायत और पिंकी के फोन की काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने बुधवार को पिंकी और धर्मेंद्र कुशवाहा के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। खास बात यह है कि धर्मेंद्र अभी तक भोपाल आकर एक बार भी पिंकी से नहीं मिला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.