सिंगापुर के सेंटोसा आईलेंड जैसा सुन्दर है हनुवंतिया : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 21-11-2021 05:56 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हनुवंतिया सिंगापुर के सेंटोसा आइलैण्ड जैसा सुंदर है। सेंटोसा आइलैण्ड के भ्रमण के दौरान ही उन्हें हनुवंतिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्रेरणा मिली थी। यहाँ का गहरा नीला पानी समंदर जैसा है। ऐसा दृश्य देखने को शहरवासी तरसते हैं। आज मध्यप्रदेश पर्यटन में हनुवंतिया का विशेष स्थान है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हनुवंतिया में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही विभिन्न साहसिक गतिविधियाँ स्कूबा डायविंग, ज्वाय राइड, हॉट एयर बैलून आदि प्रारंभ की जायेंगी। पर्यटक हेलीकॉप्टर में बैठने का आनंद भी ले सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज खण्डवा जिले के पर्यटन स्थल हनुवंतिया में जल-महोत्सव 2021-22 का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश को मिले पुरस्कारों के लिए सभी संबंधितों को बधाई दी। स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश का इंदौर शहर लगातार पाँचवीं बार देश में प्रथम रहा है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों ने भी स्वच्छता में कीर्तिमान स्थापित किये हैं। 25 हजार जनसंख्या वाले कचरा मुक्त शहरों की श्रेणी में मूंदी के देश में प्रथम आने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निमाड़ क्षेत्र जनजातीय नायकों टंट्या भील, भीमा नायक, खज्या नायक आदि की गौरव गाथा कहता है। टंट्या मामा ने यहाँ जन्म लिया। उनके कड़े यहाँ रखे हैं। प्रदेश में टंट्या मामा का बलिदान दिवस 4 दिसम्बर को पातालपानी में मनाया जायेगा। इसके पूर्व उनके जन्म-स्थान खण्डवा जिले की पंधाना तहसील के बडदा ग्राम से उनकी पावन मिट्टी का कलश लेकर यात्रा निकाली जायेगी, जो 4 दिसम्बर को पातालपानी में संपन्न होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शुक्ला को निर्देश दिये कि हनुवंतिया में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर एक प्रदर्शनी लगाई जाये, जो हमारे देश भक्तों की गौरव गाथा प्रदर्शित करे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पर्यटन विभाग पर्यटन के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रहा है। पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। प्रदेश में पर्यटन को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जायेगा। ग्रामीण पर्यटन भी प्रारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन मंत्री विजय शाह की माँग पर चारखेड़ा में बर्ड वॉच सेंटर तथा नाइट सफारी शुरू किये जाने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसी भी वर्ग की आजीविका प्रभावित हो, इस उद्देश्य से प्रदेश में कोरोना संबंधी सारे प्रतिबंध समाप्त कर दिये गये हैं। प्रतिबंध हटने के बावजूद भी हमें सभी सावधानियाँ बरतनी होगी। सभी कोरोना वैक्सीन के दो डोज आवश्यक रूप से लगवा लें।

वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि हनुवंतिया क्षेत्र में नर्मदा नदी के विभिन्न टापुओं का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जायेगा। चारखेड़ा में बर्ड वॉचिंग सेंटर एवं नाइट सफारी प्रारंभ किये जा सकते हैं। संत सिंगाजी तीर्थ-स्थल के लिये नाव चलाई जायेगी। यहाँ पानी पर हवाई जहाज उतरने की व्यवस्था कर हवाई सेवा भी प्रारंभ की जा सकती है।

प्रारंभ में प्रमुख सचिव संस्कृति, पर्यटन एवं जनसम्पर्क शिव शेखर शुक्ला ने जल-महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक नारायण पटेल ने भी संबोधन दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.