एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल भोपाल में हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों को ओपीडी सेवाएं देगा

Updated on 09-09-2022 01:15 AM
भोपाल : जीवनशैली में हुए अचानक बदलाव और इलाज में विलंब के कारण विभिन्न आयुसमूह के लोगों में हृदयरोग लगातार बढ़ रहे हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए दिल्ली-स्थित एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल्स 11 सितंबर को भोपाल में हृदय रोग के लिए एक ओपीडी लगाएगा। अक्षय हार्ट हॉस्पिटल के साथ गठबंधन में डॉ. युगल किशोर मिश्रा, हेड ऑफ कार्डियेक साईंसेज़ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच हृदयरोग के पीड़ितों को परामर्श प्रदान करेंगे।
दुनिया में हृदयरोग का भार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस रोग के कारण हर साल दुनिया में 17.9 मिलियन से ज्यादा लोग मौत का शिकार हो जाते हैं। भारत में इस रोग की हालत और ज्यादा खराब है। दुनिया में हृदय रोग से होने वाली लगभग पाँचवे हिस्से के बराबर मौतें भारत में होती हैं। इसके अलावा, भारत में 26 से 40 साल के बीच के लगभग 53 प्रतिशत नागरिकों को हृदयरोग होने का जोखिम है। धूम्रपान, डिस्लिपिडेमिया, और हाईपरटेंशन युवाओं के लिए मुख्य जोखिम हैं। इसके अलावा, अधिकांश लोग प्रारंभिक लक्षणों और संकेतों को नजरंदाज कर देते हैं, जिसके कारण बाद में स्थिति घातक बन सकती है। इस ओपीडी की मदद से भोपाल और आस-पास के इलाके के नागरिकों को अपने नजदीक ही गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
इस समस्या को संबोधित करते हुए डॉ. युगल किशोर मिश्रा, चीफऑफ़क्लीनिकलसर्विसेज, हेड ऑफ कार्डियेक साईंसेज़ एवं चीफ कार्डियोवैस्कुलर सर्जन, एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल, दिल्ली ने कहा, ‘‘पिछले सालों में भिन्न-भिन्न आयुसमूहों में हृदयरोग काफी बढ़ गए हैं। जीवनशैली में अचानक हुए बदलाव के कारण युवा पीढ़ी को हृदयरोग का अब ज्यादा जोखिम है। ज्यादातर मामलों में यह समस्या समय पर इलाज न मिल पाने के कारण बहुत बढ़ जाती है। इसलिए लोगों को हृदयरोग के प्रारंभिक लक्षणों को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। छाती, गले, जबड़े, गर्दन, या पेट में बार-बार दर्द या खिंचाव का समय पर निदान करना चाहिए, क्योंकि ये हृदयरोग के प्रारंभिक लक्षण हो सकते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल भोपाल और आस-पास के इलाके के लोगों को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना, बल्कि उन्हें नियमित जाँच के महत्व के बारे में शिक्षित करना भी है।’’
यह भोपाल के नागरिकों को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल का एक और मरीज-केंद्रित प्रयास है। एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल्स भारत में सबसे बड़े हृदयरोग विशेषज्ञता केंद्रों में से एक है, जहाँ हृदय के लिए विस्तृत देखभाल, निदान, और इलाज प्रदान किया जाता है। यहाँ पर एक ही छत के नीचे मिनिमल इन्वेज़िव प्रक्रिया सहित हृदय से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। एक अत्यधिक योग्य व प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ प्रक्रिया के दौरान डॉक्टरों की टीम का सहयोग करता है। यह सर्वश्रेष्ठ पोस्ट-सर्जिकल देखभाल और रिहैबिलिटेशन सेवाएं प्रदान करने वाले हास्पिटल्स में से एक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.